NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा
    अगली खबर
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिया विवादित बयान।

    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 07, 2022
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विवादित बयान दिया है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे को देखते हुए भी काफी अहम माना जा रहा है।

    यात्रा

    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में कन्याकुमारी के मंडपम से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से राष्ट्र ध्वज लेकर भारत जोड़ो यात्रा की औपचरिक शुरुआत की है।

    यह यात्रा 150 दिन में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी।

    इस यात्रा का मकसद मोदी सरकार में बढ़ रही आर्थिक असमानता, जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

    टिप्पणी

    कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहले ही एकजुट है भारत- मुख्यमंत्री सरमा

    कांग्रेस की इस यात्रा पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "भारत एकजुट है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, सिलचर से सौराष्ट्र तक, हम एक हैं।

    1947 में कांग्रेस ने देश को भारत और पाकिस्तान में विभाजित किया और फिर बांग्लादेश बनाया गया।"

    उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी को खेद है कि मेरे नाना (जवाहरलाल नेहरू) ने गलती की है तो फिर भारतीय क्षेत्र में 'भारत जोड़ो' का कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए।"

    जानकारी

    RSS से प्रेरित है 'अखंड भारत' का विचार

    बता दें कि मुख्यमंत्री जिस अखंड भारत की भारत कर रहे हैं, वह भाजपा के वैचारिक जनक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा प्रेरित विचार है। इसके तहत "अविभाजित भारत" में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, तिब्बत और म्यांमार शामिल हैं।

    दौरा

    सरमा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के दौरे के बीच दिया बयान

    असम के मुख्यमंत्री सरमा का बांग्लादेश को भारत के साथ जोड़ने की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की चार दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हसीना के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत भी की थी।

    उस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए सात समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

    पुनरावृत्ति

    मुख्यमंत्री खट्टर भी कह चुके हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश के भारत से जुड़ने की बात

    इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस तरह का बयान दे चुके हैं।

    26 जुलाई को उन्होंने कहा था, "हम चाहते हैं कि हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते हो। पूर्व जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी एक हो सकते हैं तो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्यों नहीं हो सकते? यह बहुत पहले की बात नहीं है। मेरे ख्याल से 1990-91 के आसपास की बात है। लोग आए और उन्होंने दीवार को ढहा दिया। इसलिए वहां अलग-अलग विचारधारा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    बांग्लादेश
    राहुल गांधी
    शेख हसीना

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    असम

    असम में जहरीली मशरूम खाने से दो दिनों में हुई 13 लोगों की मौत मेघालय
    असम में भारी बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 20,000 लोग प्रभावित राजस्थान
    पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन गुवाहाटी
    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ गुवाहाटी

    बांग्लादेश

    कोरोना वायरस: केंद्रीय मंत्री नहीं करेंगे विदेश यात्राएं, दिल्ली में सिनेमा हॉल और स्कूल-कॉलेज बंद कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए बने SAARC कोष में पाकिस्तान ने नहीं किया योगदान भारत की खबरें
    भारत में कम हो रही प्रेस की आजादी, रैंकिंग में 142वें पायदान पर पहुंचा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: UNICEF ने जारी की चेतावनी, कहा- प्रतिदिन हो सकती है 6,000 बच्चों की मौत भारत की खबरें

    राहुल गांधी

    नेशनल हेराल्ड मामला: राहुल गांधी से 10 घंटे हुई पूछताछ, आज फिर होगी पेशी कांग्रेस समाचार
    राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप दिल्ली पुलिस
    राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन कांग्रेस समाचार
    उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग दिल्ली पुलिस

    शेख हसीना

    बांग्लादेश चुनावः शेख हसीना की एकतरफा जीत, विपक्ष ने खारिज किए चुनाव परिणाम बांग्लादेश
    शाकिब के बैन पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया, माइकल वॉन बोले- कोई सहानुभूति नहीं, लगे कड़ा प्रतिबंध क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के पहले हिंदू मुख्य न्यायाधीश एसके सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरी कहानी बांग्लादेश
    नागरिकता कानून पर शेख हसीना बोलीं- समझ नहीं आ रहा भारत ने ऐसा क्यों किया भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025