NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन
    अगली खबर
    राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन
    राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया (तस्वीर- समाचार एजेंसी PTI)

    राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 16, 2022
    10:09 am

    क्या है खबर?

    नेशनल हेराल्ड मामले में तीन दिन पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को भी चौथे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है।

    ED राहुल से अब तक कुल मिलाकर 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। कल उनसे लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई।

    इससे पहले सोमवार और मंगलवार को उनसे रोजाना 10-11 घंटे पूछताछ की गई थी।

    कांग्रेस ने भी अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

    प्रदर्शन

    बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में घुसी पुलिस

    बुधवार के घटनाक्रम की बात करें तो पुलिस जबरदस्ती कांग्रेस के मुख्यालय में घुस गई। कांग्रेस ने पुलिस पर उसके मुख्यालय में घुसकर उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटने का आरोप लगाया है।

    हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि वह कांग्रेस मुख्यालय के अंदर नहीं घुसी और एक-दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए उसने महज गेट खोला था।

    वीडियोज में पुलिस को पत्रकारों को धमकाते हुए भी देखा जा सकता है।

    कार्रवाई

    हिरासत में लिए गए 240 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता

    पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे 240 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी हिरासत में लिया।

    हिरासत में लिए गए नेताओं में राजस्थान के नेता सचिन पायलट भी शामिल हैं। उन्हें उस समय हिरासत में लिया गया जब वो पार्टी मुख्यालय जा रहे थे।

    हिरासत में लेकर उन्हें नरेला पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्होंने रात लगभग 10 बजे ट्वीट किया था और तब तक वह पुलिस स्टेशन में ही थे।

    मारपीट

    पुलिस की यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट, महिला कार्यकर्ताओं को घसीटा

    पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ भी मारपीट की। एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों को उन्हें उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है और तभी एक अन्य पुलिसकर्मी आकर उनमें लात मारकर चला जाता है।

    पुलिस ने कांग्रेस की महिला विंग की कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। एक वीडियो में उन्हें दो कार्यकर्ताओं को भर्मी गर्मी में सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है।

    मामला

    क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

    साल 2013 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर करते कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी पर नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के अधिग्रहण में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

    उनका आरोप था कि यंग इंडिया लिमिटेड (YIL) के जरिए इसका गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया और इससे कांग्रेस नेताओं ने 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथिया ली।

    YIL में 38-38 प्रतिशत यानी 76 प्रतिशत शेयर राहुल और सोनिया के पास हैं।

    कब्जा

    YIL ने कैसे किया AJL पर कब्जा?

    AJL ने घाटे के कारण 2008 में नेशनल हेराल्ड और अन्य अखबारों को बंद कर दिया। उस समय उस पर कांग्रेस का 90.25 करोड़ रुपये का कर्ज था।

    कांग्रेस ने इस कर्ज वसूली का अधिकार YIL नामक कंपनी को दे दिया, जिसने इसके बदले में 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर AJL के नौ करोड़ शेयर खरीद लिए।

    इससे AJL के 99 प्रतिशत शेयर YIL के पास आ गए और वह इसकी मालिक कंपनी बन गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    नेशनल हेराल्ड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी समझ नहीं रहे, कई दशकों तक सत्ता में रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी ने शाहरुख-गौरी को लिखा पत्र, कहा- आर्यन जैसा बर्ताव किसी से नहीं होना चाहिए शाहरुख खान
    राफेल सौदे को लेकर फिर से आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा, एक दूसरे पर लगाए आरोप कांग्रेस समाचार
    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के 20 करीबी नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा गुजरात
    सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला पंजाब
    राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये अशोक गहलोत
    पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा भाजपा समाचार

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया महाराष्ट्र
    जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर को डेट करने की खबरों को किया खारिज बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: आयकर विभाग की कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज महाराष्ट्र
    अब पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा CBI और ED प्रमुखों का कार्यकाल, अध्यादेश लाई सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    नेशनल हेराल्ड

    नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन सोनिया गांधी
    क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को मिला ED का समन? सोनिया गांधी
    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया सोनिया गांधी
    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ED का नया समन, 13 जून को होगी पूछताछ सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025