Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा आगे, हरियाणा में कांटे का मुकाबला
  • राजनीति

    विधानसभा चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा आगे, हरियाणा में कांटे का मुकाबला

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Oct 24, 2019, 09:10 am
    विधानसभा चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा आगे, हरियाणा में कांटे का मुकाबला
  • हरियाणा और महाराष्ट्र में मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

    सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं।

    महाराष्ट्र में अभी तक 235 सीटों के रूझान आए हैं, जिनमें से भाजपा+ 158 सीटों और कांग्रेस+ 63 सीटों पर आगे चल रही हैं।

    अधिकतर एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

  • इस खबर में
    क्या है हरियाणा के रुझान? 2014 में महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी एग्जिट पोल्स करा रहे दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार
  • हरियाणा

    क्या है हरियाणा के रुझान?

  • हरियाणा को लेकर भी अधिकतर एग्जिट पोल्स में मनोहर लाल खट्टर सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है, लेकिन एक्सिस पोल के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होगा।

    अभी तक के रुझानों के मुताबिक, हरियाणा की 77 सीटों के रूझानों में से 39 पर भाजपा, 31 पर कांग्रेस और 6 सीटों पर जननायक जनता पार्टी आगे चल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

  • पिछले विधानसभा चुनाव

    2014 में महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

  • 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखे तो 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 43 और राकांपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    इस चुनाव में 25 सालों में पहली बार शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर सकी थी।

    बाद में दोनों पार्टियों ने गठबंधन करके सरकार बनाई थी।

  • अनुमान

    एग्जिट पोल्स करा रहे दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी

  • हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

    दोनों ही राज्यों में पिछले चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र में 63.08 प्रतिशत और हरियाणा में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल्स के औसत में दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी का अनुमान जताया गया है।

    महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 211 सीटें जीतने और हरियाणा में भाजपा के 66 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है।

  • जानकारी

    हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार

  • वहीं हरियाणा में भाजपा ने 90 में से 47 सीटों पर कब्जा किया था और राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थीं। INLD 19 सीटों पर जीत के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही थी। कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आई थीं।

  • हरियाणा
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विधानसभा
  •  
ताज़ा खबरें
  • RR बनाम DC: मिलर-मॉरिस ने दिलाई राजस्थान को जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    RR बनाम DC: मिलर-मॉरिस ने दिलाई राजस्थान को जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • फेसबुक पर मिलेगा पार्टनर, कंपनी टेस्ट कर रही वीडियो डेटिंग ऐप 'स्पार्क्ड'
    फेसबुक पर मिलेगा पार्टनर, कंपनी टेस्ट कर रही वीडियो डेटिंग ऐप 'स्पार्क्ड'
    टेक्नोलॉजी
  • RR बनाम DC: दिल्ली ने राजस्थान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, उनादकट की अच्छी गेंदबाजी
    RR बनाम DC: दिल्ली ने राजस्थान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, उनादकट की अच्छी गेंदबाजी
    खेलकूद
  • कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच केंद्र ने स्थगित की NEET PG 2021 परीक्षा
    कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच केंद्र ने स्थगित की NEET PG 2021 परीक्षा
    देश
  • BCCI ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इस बार हुए बड़े बदलाव
    BCCI ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इस बार हुए बड़े बदलाव
    खेलकूद
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021