NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे
    राजनीति

    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे

    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 21, 2019, 12:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे

    चुनाव आयोग ने हरियाणा और महराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। दोनों राज्यों में 24 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में EVM के जरिए मतदान होगा। इसके साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

    2 नवंबर को खत्म होगा हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल

    हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 2 और 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। ये इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों के बाद देश में पहले चुनाव होंगे। बता दें, हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं।

    ये है दोनों राज्यों में चुनावों का कार्यक्रम

    हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक नामांकन दे सकते हैं। 7 अक्तूबर नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख होगी। 21 अक्तूबर को दोनों राज्यों में एक चरण में मतदान होगा। मतदान के तीन बाद यानी 24 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। इसी के साथ नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    प्लास्टिक के कम इस्तेमाल की अपील

    चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से प्रचार के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील की है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रचार करें।

    महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

    2014 महाराष्ट्र चुनावों के नतीजों को देखे तो 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 43 और राकांपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। 25 सालों में पहली बार शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर सकी। चुनाव के बाद दोनों ने एक बार फिर गठबंधन सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा-शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेगी।

    हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार

    हरियाणा में पिछली बार हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पहली बार बहुमत मिला था। राज्य की 90 सीटों में से भाजपा के हिस्से में 47 और कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आई थीं। इनेलो ने 19 सीटें, बसपा ने एक सीट और अकाली दल ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। पांच सीटें आजाद उम्मीदवारों के हिस्से में गई थी। भाजपा इस बार हरियाणा में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हरियाणा
    महाराष्ट्र

    हरियाणा

    हरियाणा: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े 4 शूटर गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट समेत काफी सामान जब्त लॉरेंस बिश्नोई
    हरियाणा: अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में थे भर्ती भाजपा सांसद
    भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने जंतर मंतर पहुंचकर पहलवानों का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात जंतर मंतर
    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, 65.43 फीसदी छात्र हुए पास हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  मुंबई
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023