NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान
    राजनीति

    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान

    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 21, 2019, 10:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान

    चुनाव आयोग शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों का ऐलान करेगा। आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिनमें इन राज्यों में चुनावों की तारीखों की घोषणा की जाएगी। चुनाव के ऐलान के साथ ही इन दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। झारखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बढ़ती नक्सली हिंसा के चलते चुनाव आगे खिसकाए जा सकते हैं।

    नवंबर में खत्म हो रहा है हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल

    हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 2 और 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 27 दिसंबर तक है। भाजपा शासित इन तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई विधानसभा का गठन होगा। ये इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों के बाद देश में पहले चुनाव होंगे। लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सत्ता में लौटी थी। इसका असर विधानसभा चुनावों में पर भी पड़ेगा।

    तैयारियां अंतिम दौर में

    चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों की एक कमेटी ने सोमवार को मुंबई में बैठक कर चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया था। हरियाणा में चुनावों की तैयारियां अंतिम दौर में है। इन सब को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है। साल 2014 में 20 सितंबर को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों कार्यक्रमों का ऐलान किया गया था। हरियाणा में 15 अक्तूबर और महाराष्ट्र में 19 अक्तूबर को चुनाव हुए थे।

    दीवाली से पहले घोषित हो सकते हैं नतीजे

    अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव अक्तूबर में होंगे और इनके नतीजे 27 अक्तूबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं। 27 अक्तूबर को दीवाली का त्योहार भी है। ऐसे में जीतने वाली पार्टी के दीवाली का जश्न दोगुना होगा। झारखंड में पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो ये 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए थे। इनके नतीजे 23 दिसंबर को जारी किए गए थे।

    प्रचार में जुटे राजनीतिक दल

    चुनाव आयोग की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तीनों राज्यों में राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान में जान फूंक रखी है। 90 सीटों वाले हरियाणा में सत्तारूढ भाजपा अपनी सीटों की संख्या 47 से बढ़ाकर 75 करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना 288 में से 200 जीतकर सत्ता में लौटने की राह देख रही है। हालांकि, अभी तक गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मुंबई
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार

    झारखंड

    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल नक्सलवाद
    झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई पेट्रोल छिड़ककर आग, इलाज के दौरान मौत रांची
    एयरटेल 5G सेवा बिहार और झारखंड में शुरू, इन शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट भारती एयरटेल
    झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 7 की मौत सड़क दुर्घटना

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    महाराष्ट्र

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023