Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे रुझान
  • राजनीति

    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे रुझान

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Oct 24, 2019, 08:18 am
    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे रुझान
  • हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

    कुछ ही देर में शुरूआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी।

    इन दोनों राज्यों के अलावा 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 52 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती भी हो रही है।

    आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं। नतीजों के लिए लिए आप हमसे भी जुड़े रह सकते हैं।

  • इस खबर में
    एग्जिट पोल्स करा रहे दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट पर देवेंद्र फडणवीस की किस्मत दांव पर वर्ली सीट से पहली बार किस्मत आजमा रहे आदित्य ठाकरे अजीत पवार बारामती तो अशोक चव्हाण भौकर सीट से मैदान में कोथरूड सीट से मैदान में उतरे महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला पूर्व BSF जवान तेज बहादुर से कांग्रेस के इन दो दिग्गजों की भी किस्मत दांव पर अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला भी चुनावी मैदान में
  • एग्जिट पोल्स

    एग्जिट पोल्स करा रहे दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी

  • हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

    दोनों ही राज्यों में पिछले चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र में 63.08 प्रतिशत और हरियाणा में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल्स के औसत में दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी का अनुमान जताया गया है।

    महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 211 सीटें जीतने और हरियाणा में भाजपा के 66 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है।

  • 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

    महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

  • 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखे तो 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 43 और राकांपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    इस चुनाव में 25 सालों में पहली बार शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर सकी थी।

    बाद में दोनों पार्टियों ने गठबंधन करके सरकार बनाई थी।

  • जानकारी

    हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार

  • वहीं हरियाणा में भाजपा ने 90 में से 47 सीटों पर कब्जा किया था और राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थीं। INLD 19 सीटों पर जीत के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही थी। कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आई थीं।

  • मैदान में दिग्गज

    दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट पर देवेंद्र फडणवीस की किस्मत दांव पर

  • इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

    इनमें से एक महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। फडणवीस दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से मैदान में हैं और उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।

    चार बार से विधायक फडणवीस पिछली साल भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रफुल्ल पटेल को 48,000 वोट से हराया था।

    इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

  • मैदान में दिग्गज

    वर्ली सीट से पहली बार किस्मत आजमा रहे आदित्य ठाकरे

  • वहीं महाराष्ट्र की वर्ली सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अपना राजनीतिक सफर शुरू करने जा रहे हैं।

    उनका मुकाबला राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुरेशा माणे से है।

    आदित्य ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य है जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसलिए उनकी सीट के नतीजे पर सबकी नजरें होंगी।

    चुनाव प्रचार में शिवसेना ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी ताकि आदित्य का चुनावी सफर जीत से शुरू हो।

  • मैदान में दिग्गज

    अजीत पवार बारामती तो अशोक चव्हाण भौकर सीट से मैदान में

  • इसके अलावा बारामती सीट से NCP के शीर्ष नेताओं में शामिल और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार मैदान में हैं।

    बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और पिछले चुनाव में पवार ने इसी सीट पर जीत दर्ज की थी।

    वहीं भौकर सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण मैदान में होंगे।

    उनका मुकाबला भाजपा के बीडी गोर्थेकर से होगा।

  • जानकारी

    कोथरूड सीट से मैदान में उतरे महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल

  • महाराष्ट्र भाजपा के मौजूदा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरूड सीट से मैदान में उतर रहे हैं। ये पहली बार ये जब वह चुनाव लड़ेंगे। सीट पर कांग्रेस-NCP ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) उम्मीदवार किशोर शिंदे से होगा।

  • मैदान में दिग्गज

    मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला पूर्व BSF जवान तेज बहादुर से

  • अगर हरियाणा की बात करें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं।

    2014 विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे और 63,773 वोटों से जीत दर्ज की थी।

    सीट पर खट्टर का मुकाबला सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव से है। तेज बहादुर जननायक जनता पार्टी (JJP) की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    खट्टर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

  • मैदान में दिग्गज

    कांग्रेस के इन दो दिग्गजों की भी किस्मत दांव पर

  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से मैदान में उतरे हैं।

    हुड्डा जाट समुदाय से आते हैं और इस सीट पर जाटों का दबदबा है।

    जाटों के दो लाख से अधिक वोट होने के कारण हुड्डा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

    वहीं कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला कैथल सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    इस सीट को उनका और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

  • मैदान में दिग्गज

    अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला भी चुनावी मैदान में

  • अपनी पुश्तैनी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (JJP) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से मैदान में हैं।

    उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता से है।

    ये सीट प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है।

    वहीं दुष्यंत के चाचा और अभी INLD का कार्यभार संभाल रहे अजय चौटाला ऐलनाबाद सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    उनकी सीट पर कांग्रेस, भाजपा और INLD के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

  • हरियाणा
  • महाराष्ट्र
  • देवेंद्र फडणवीस
  • कांग्रेस समाचार
  • मनोहर लाल खट्टर
  •  
ताज़ा खबरें
  • हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    मनोरंजन
  • SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    मनोरंजन
  • 30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    देश
  • कॉमेडी शो 'LOL- हंसे तो फंसे' को होस्ट करेंगे अरशद वारसी और बोमन ईरानी
    कॉमेडी शो 'LOL- हंसे तो फंसे' को होस्ट करेंगे अरशद वारसी और बोमन ईरानी
    मनोरंजन
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021