NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR
    अगली खबर
    4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR
    4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा।

    4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 28, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा पार्टी संपत्ति के मामले में देश के अन्य दलों से कोसों आगे हैं।

    चुनावी विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019-20 में भाजपा 4,847.78 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनवान पार्टी रही है।

    ADR ने 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

    रिपोर्ट

    संपत्ति के मामले में दूसरे पायदान पर है बसपा

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2019-20 में सात राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति 6,988.57 करोड़ रुपये और 44 क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति 2,129.38 करोड़ रुपये थी।

    राष्ट्रीय दलों में भाजपा के पास सबसे अधिक 4847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जो कुल संपत्ति का 69.37 प्रतिशत है।

    इसी तरह बसपा 698.33 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे और कांग्रेस 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर है।

    क्षेत्रीय दल

    10 क्षेत्रीय दलों के पास है कुल 95.27 प्रतिशत संपत्ति

    रिपोर्ट के अनुसार, 44 क्षेत्रीय दलों की ओर से घोषित 2,129.38 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 95.27 प्रतिशत यानी 2028.715 करोड़ रुपये की संपत्ति महज 10 दलों के पास है।

    इसमें समाजवादी पार्टी के पास सबसे अधिक 26.46 प्रतिशत यानी 563.47 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

    इसी तरह तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के पास 301.47 करोड़ रुपये और AIADMK के पास 267.61 करोड़ रुपये और शिवसेना के पास 185.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

    FDR

    FDR के रूप में है जमा है ज्यादातर संपत्ति

    भाजपा की 4847.78 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति में से 3,253 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपोजिट यानी FDR के रूप में दर्शाई गई है।

    इसी तरह बसपा ने 618.86 करोड़ और कांग्रेस ने 240.90 करोड़ रुपये FDR के रूप में घोषित किए हैं।

    इसी तरह क्षेत्री दलों की ओर से घोषित कुल 2,129.38 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 76.99 प्रतिशत यानी 1,639.51 करोड़ रुपये की संपत्ति को FDR के रूप में दर्शाया गया है।

    डाटा

    FDR के मामले में क्या है क्षेत्रीय दलों की स्थिति?

    रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019-20 में क्षेत्री दलों में समाजवादी पार्टी ने 434.219 करोड़ रुपये, TRS ने 256.01 करोड़, AIADMK ने 246.90 करोड़, DMK ने 162.425 करोड़, शिवसेना ने 148.46 करोड़, बीजू जनता दल ने 118.425 करोड़ की संपत्ति FDR के रूप में है।

    देनदारी

    राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने घोषित की है 134.93 करोड़ रुपये की देनदारी

    वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों ने कुल 134.93 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है।

    इसमें राष्ट्रीय दलों ने 74.27 करोड़ और क्षेत्रीय दलों ने 60.66 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है।

    कांग्रेस ने सबसे अधिक 49.55 करोड़, AITC ने 11.32 करोड़ और भाजपा ने 6.970 करोड़ की देनदारी घोषित की है।

    क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने उधार के तहत 30.29 करोड़ और अन्य देनदारियों के तहत 30.37 करोड़ रुपये की घोषणा की है।

    डाटा

    TDP ने घोषित की है सबसे अधिक देनदारी

    क्षेत्रीय दलों में तेलगु देशम पार्टी (TDP) ने सबसे अधिक 30.37 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है। इसी तरह DMK ने 8.05 करोड़, TRS ने 4.41 करोड़, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 3.24 करोड़ रुपये की देनदारी की घोषणा की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिवसेना समाचार
    समाजवादी पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमारी वायु रक्षा प्रणाली को भेदना पाकिस्तान के लिए नामुमकिन था- भारतीय सेना भारत-पाकिस्तान तनाव
    'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली का जिक्र, भारतीय सेना ने कही ये बात विराट कोहली
    होंडा नावी का स्कूटर निर्यात में दबदबा, जानिए कितना रहा  होंडा मोटर कंपनी
    निसान मोटर्स करेगी कर्मचारियों की छंटनी, जाएगी 10,000 लोगों की नौकरी निसान

    शिवसेना समाचार

    मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार मुंबई
    मानसून सत्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 सांसद मानसून
    कृषि विधेयकों पर आज राज्यसभा में वोटिंग, जानें क्या कहते हैं आंकड़े आम आदमी पार्टी समाचार
    मुंबई के होटल में संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज मुंबई

    समाजवादी पार्टी

    राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार राजस्थान
    मायावती का बड़ा बयान, कहा- सपा को हराने के लिए भाजपा को भी दे देंगे वोट मायावती
    राजनीति से संन्यास मंजूर, लेकिन भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी बसपा- मायवती मायावती
    सपा सांसद की मुस्लिम युवकों को सलाह, बोले- हिंदू लड़कियों को बहन मानें योगी आदित्यनाथ

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान में नए मंत्रिमंडल का गठन आज, 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्री लेंगे शपथ राजस्थान
    राजस्थान: 15 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ, पायलट ने जताई फेरबदल पर खुशी राजस्थान
    राजस्थान: नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे गृह और वित्त विभाग राजस्थान
    मेघालय: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक TMC में शामिल मेघालय

    भाजपा समाचार

    'मेट्रो मैन' श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति छोड़ी, केरल चुनाव में थे भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार केरल
    पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान पंजाब
    छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा छत्तीसगढ़
    उत्तराखंड में भाजपा के लिए बढ़ी परेशानी, मंत्री हरक सिंह रावत ने दी इस्तीफे की धमकी उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025