NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार
    अगली खबर
    मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार

    मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 12, 2020
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी और शरद पवार का एक कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई करने वाले शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    शिवसेना की कांदिवली यूनिट के शाखा प्रमुख कमलेश कदम और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नौसेना से रिटायर अधिकारी मदन शर्मा की पिटाई की थी।

    कदम के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    शर्मा ने हाउसिंग सोसायटी के ग्रुप पर फॉरवर्ड किया था कार्टून

    पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय शर्मा अपने परिवार के साथ कांदिवली ईस्ट में रहते हैं। बुधवार को शर्मा को व्हाट्सऐप पर ठाकरे, सोनिया गांधी और शरद पवार का एक कार्टून मिला।

    उन्होंने यह कार्टून अपने हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में फॉरवर्ड कर दिया।

    शर्मा की बेटी डॉक्टर शीला शर्मा ने कहा कि हाउसिंग सोसायटी के किसी भी सदस्य ने उस कार्टून पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी कदम को दे दी।

    आपत्ति

    कदम ने फोन कर की थी पूछताछ

    शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कदम ने शर्मा को फोन किया और पूछा कि उन्होंने यह कार्टून पोस्ट क्यों किया है?

    पुलिस को दिए बयान में शर्मा ने कहा, "मैंने उनको बताया कि मैंने यह कार्टून पोस्ट नहीं किया। इसे सिर्फ एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप पर फॉरवर्ड किया गया है।"

    फोन आने के लगभग एक घंटे बाद किसी अज्ञात आदमी ने बात करने के बहाने शर्मा को नीचे बुलाया। जब वो नीचे पहुंचे तो वहां 8-10 लोग खड़े थे।

    मारपीट

    CCTV में रिकॉर्ड हुआ शर्मा पर किया गया हमला

    शर्मा ने पुलिस को बताया जब वो नीचे पहुंचे तो उन लोगों ने उन पर हाथों और लातों से हमला बोल दिया। इस पिटाई में शर्मा को दोनों आंखों पर काफी चोट आई है।

    CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ लोग शर्मा को पकड़कर उन्हें घसीट रहे हैं। फुटेज में एक शख्स को शर्मा को थप्पड़ मारते और उनकी शर्ट खींचते हुए भी देखा सकता है। सोसायटी का गार्ड चुपचाप उन्हें देख रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये CCTV फुटेज

    CCTV footage of goons attacking Retired Military official just for sharing a WA message. Real Fascism under Sonia Sena govt 👇 pic.twitter.com/494fEAfu9y

    — Atul Ahuja (@atulahuja_) September 11, 2020

    FIR

    भाजपा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    शुक्रवार शाम को शर्मा ने कदम और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ता कदम और अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेद्र फड़णवीस ने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है और सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    शरद पवार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मुंबई

    1.7 लाख सालाना आय बताने वाली बुजुर्ग महिला के स्विस बैंक खाते में मिले 196 करोड़ आयकर विभाग
    मुंबई: कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों में देखे जा रहे कावासाकी जैसे लक्षण, डॉक्टर्स परेशान दिल्ली
    मुंबई: नवजात को दूध नहीं पिलाने पर गुस्साए पति ने कर दी पत्नी की हत्या महाराष्ट्र
    मुंबई: बुजुर्ग दंपत्ति का टेस्ट हुआ भी नहीं, कोरोना संक्रमितों की सूची में आ गया नाम भारत की खबरें

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: क्या गठबंधन सरकार में हुई दरार की शुरुआत? इन मुद्दों पर नहीं बनी आम सहमति महाराष्ट्र
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी गठबंधन में अब CAA और NPR को लेकर मतभेद शिवसेना समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे बोले- CAA से डरने की जरुरत नहीं मुंबई

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय महाराष्ट्र
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता महाराष्ट्र
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    झारखंड: भाजपा के हाथ से गया एक और राज्य, कांग्रेस के गठबंधन की बनेगी सरकार छत्तीसगढ़

    शरद पवार

    महाराष्ट्र: शिवसेना को समर्थन दे सकती हैं कांग्रेस, सोनिया गांधी लेंगी अंतिम फैसला महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सरकार गठन पर सोनिया गांधी तैयार, लेकिन इंतजार के मूड में हैं शरद पवार महाराष्ट्र
    सरकार बनाने के लिए अतिरिक्त समय न देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है शिवसेना महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कर्नाटक के 'ऑपरेशन कमल' की तर्ज पर सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है भाजपा कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025