Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार
देश

राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार

राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार
लेखन प्रमोद कुमार
Oct 11, 2020, 04:50 pm 3 मिनट में पढ़ें
राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के कुछ ही दिन बाद उत्तर प्रदेश में भी एक पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना गोंडा जिले की है, जहां जमीन को लेकर चल विवाद के कारण एक पुजारी को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार रात लगभग दो बजे गोली मारी गई। हमले के पीछे भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी
हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

घायल हालात में पुजारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य की तलाश जारी है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि मंदिर में दो पुजारी रहते हैं। इनमें से एक पुजारी सम्राट सिंह को रात दो बजे गोली मारने की सूचना मिली थी। गोली उनके बायें कंधे से लगकर निकली थी।

जानकारी
पिछले साल दूसरे पुजारी पर हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, दास पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मंदिर में रह रहे दूसरे पुजारी बाबा सीताराम दास पर भी पिछले साल जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी जांच अभी भी जारी है।

विवाद
जमीन को लेकर चल रहा है पुराना विवाद

बताया जा रहा है कि यहां मनोरमा उद्गमस्थल की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों पुजारियों पर हमला हुआ है। SP ने बताया कि पुजारी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है। पहले भी मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानून-व्यस्था पर सवाल
विपक्ष का सरकार पर निशाना

पुजारी पर हमले को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने घटना को लेकर भूमाफियाओं और सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा कि प्रदेश में अपराधी खुले घूम रहे हैं और उन्हें पुलिस का डर नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे प्रदेश में जंगलराज आ गया है। अपराधी किसी भी समय किसी को भी गोली मार सकते हैं।

दूसरी घटना
राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाया गया

इसी हफ्ते राजस्थान में भूमाफिया द्वारा एक पुजारी को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपियों ने मंदिर से जुड़ी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। जब पुजारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसमें और बाड़े में आग लगा दी। घटना में 50 वर्षीय पुजारी बुरी तरह झुलस गया और जयपुर के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान
समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश
कांग्रेस समाचार
ताज़ा खबरें
इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2'
इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2' मनोरंजन
चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे
चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे देश
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास?
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास? राजनीति
IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर
IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर मनोरंजन
अभिनेत्री कंगना रनौत ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक S-क्लास S680, कीमत 3.2 करोड़ रुपये
अभिनेत्री कंगना रनौत ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक S-क्लास S680, कीमत 3.2 करोड़ रुपये ऑटो
राजस्थान
REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन करियर
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी अजब-गजब
Rajasthan Paper Leak: REET के बाद अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, दोबारा होगी परीक्षा
Rajasthan Paper Leak: REET के बाद अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, दोबारा होगी परीक्षा करियर
RPSC recruitment: स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
RPSC recruitment: स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण राजनीति
और खबरें
समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ राजनीति
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट राजनीति
विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता
विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
लखनऊ: नतीजों से नाखुश सपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या करने की कोशिश
लखनऊ: नतीजों से नाखुश सपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या करने की कोशिश देश
और खबरें
उत्तर प्रदेश
लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा
लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा देश
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस देश
क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद और 1968 में हुए किस समझौते को दी गई चुनौती?
क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद और 1968 में हुए किस समझौते को दी गई चुनौती? देश
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में मिला त्रिशूल, डमरू और शेषनाग की आकृति- पूर्व कोर्ट कमिश्नर
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में मिला त्रिशूल, डमरू और शेषनाग की आकृति- पूर्व कोर्ट कमिश्नर देश
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की मस्जिद हटाने की मांग करने वाली याचिका
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की मस्जिद हटाने की मांग करने वाली याचिका देश
और खबरें
कांग्रेस समाचार
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी राजनीति
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला राजनीति
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा राजनीति
राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये
राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये देश
सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022