NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान
    बिहार सरकार ने किया 10 लाख नौकरियां देने का ऐलान

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 15, 2022
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से नीतीश ने राज्य के 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को अन्य व्यवस्थाओं के जरिये नौकरी देने की घोषणा की है।

    बता दें कि नीतीश कुमार के साथ आने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक महीने के भीतर बंपर नौकरियां निकालने का वादा किया था।

    ऐलान

    ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाए- नीतीश

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हम लोग अब एक साथ आ गए हैं और हम लोगों की चाहत है कि राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जाए।"

    इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा कि नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी व्यवस्थाओं से देने का ऐलान किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    तेजस्वी ने दी जानकारी

    अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:-

    10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।

    जज़्बा है बिहारी
    जुनून है बिहार
    उत्तम बिहार का सपना
    करना है साकार

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 15, 2022

    वादा

    तेजस्वी में चुनावों में किया था नौकरियां का वादा

    2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के समय तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरियों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, उन्हें बिहार की कुर्सी नहीं मिली और उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ा।

    अब नीतीश कुमार की पार्टी के साथ हाथ मिलाने के बाद मीडिया लगातार उनसे यह सवाल पूछ रहा था कि नौकरियों के वादे का क्या हुआ? इस घोषणा के साथ ही सवाल का जवाब मिल गया है।

    बयान

    तेजस्वी ने कही थी बंपर नौकरियां निकालने की बात

    बीते सप्ताह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने कहा था, "बिहार ने वो किया है जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है कि जनता के दुख-दर्द को दूर कर सकें।"

    उन्होंने कहा, "नौकरियों पर मुख्यमंत्री से बात हुई है और एक महीने में बंपर नौकरियां निकलेंगी। इतनी नौकरियां पहले किसी राज्य में नहीं निकली होगी।"

    बिहार

    महागठबंधन ने बनाई राज्य में नई सरकार

    बीते सप्ताह नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि भाजपा उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को कमजोर कर रही है।

    इसके बाद उन्होंने राजद और कांग्रेस के महागबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है। 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    शपथ लेने के बाद नीतीश ने कहा कि नई सरकार से बिहार की जनता बहुत खुश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    तेजस्वी यादव
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बिहार

    #NewsBytesExclusive: परिवार नियोजन में महिलाओं से पिछड़े पुरुष, नसबंदी में रहा महज 0.3 प्रतिशत योगदान राजस्थान
    बिहार सरकार ने खत्म की TET, अब शिक्षक बनने के लिए पास करनी होगी ये परीक्षा शिक्षक योग्यता परीक्षा
    अग्निपथ योजना: युवाओं का देशभर में प्रदर्शन, क्या है विरोध की वजह? उत्तर प्रदेश
    अग्निपथ योजना से जुड़ी गलतफहमियों को सरकार ने किया दूर, महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दिया भारतीय सेना

    नीतीश कुमार

    बिहार: जहरीली शराब से मृतकों की संख्या हुई 21, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना बिहार
    शराबबंदी के लिए बिहार सरकार की सख्ती, थानाप्रभारी और चौकीदार 10 साल के लिए होंगे निलंबित बिहार
    बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा बिहार
    बिहार में आ चुकी कोरोना की तीसरी लहर- नीतीश कुमार बिहार

    तेजस्वी यादव

    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित
    मुसलमानों के प्रति विवादित बयान देकर फंसे गिरिराज सिंह, आचार संहित के उल्लंघन का मामला दर्ज बिहार
    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    आत्मघाती है राहुल गांधी की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा के जाल में फंसने जैसा- लालू यादव नरेंद्र मोदी

    सरकारी नौकरी

    UPSSSC: मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता उत्तर प्रदेश
    अग्निपथ योजना: वायुसेना में शामिल होने के लिए 7.5 लाख युवाओं ने किया आवेदन, रजिस्ट्रेशन समाप्त रोजगार समाचार
    दिल्ली विश्वविद्यालय: DCAC में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय
    इंटेलिजेंस ब्यूरो में 700 से अधिक पर पदों निकली भर्ती, जानें कहां करें आवेदन गृह मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025