NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 और झारखंड में 38 सीटों पर मतदान शुरू
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 और झारखंड में 38 सीटों पर मतदान शुरू
    महाराष्ट्र और झारखंड में शुरू हुआ मतदान

    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 और झारखंड में 38 सीटों पर मतदान शुरू

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 20, 2024
    07:05 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार (20 नवंबर) को सभी 288 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

    इसी तरह झारखंड में दूसरे चरण के तहत 12 जिलों की 38 सीटों पर भी मतदान शुरू हो गया है। यहां अधिकतर सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

    चुनाव आयोग की ओर से दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।

    आइए सभी जरूरी बाते जानते हैं।

    मतदाता

    महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ और झारखंड में 1.23 करोड़ मतदाता

    चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 1.85 करोड़ और 20.93 लाख पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 6.41 दिव्यांग मतदाता भी मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    इसी तरह झारखंड में दूसरे चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 62.9 लाख पुरुष और 61 लाख महिलाएं होंगी। युवा मतदाताओं की संख्या 25 लाख और 5.33 लाख पहली बार मतदान करेंगे।

    मतदान केंद्र

    महाराष्ट्र और झारखंड में कितने मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे हैं वोट

    महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों के लिए 1,00,186 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 42,604 मतदान केंद्र शहरी और 57,582 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसी तरह 426 मतदान केंद्र महिला संचालित हैं। साल 2019 में यहां 96,654 मतदान केंद्र ही थी।

    इसी प्रकार झारखंड में दूसरे चरण के के लिए 14,218 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2,414 शहरी और 11,804 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। यहां दूरदराज वाले 31 बूथों पर शाम 4 बजे ही मतदान खत्म हो जाएगा।

    उम्मीदवार

    महाराष्ट्र में कितने उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत?

    महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कुल 4,136 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 363 महिला और 2 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

    चुनाव में महायुति में शामिल भाजपा ने 149, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 59 उम्मीदवार उतारे हैं।

    इसी तरह MVA ने कांग्रेस 101, शिवसेना (UBT) 95 और NCP (शरद पवार) 86 और BSP ने 237 उम्मीदवा उतारे हैं। इसके अलावा करीब 2,000 निदर्लीय उम्मीदवार हैं।

    जानकारी

    झारखंड में 528 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

    झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के तहत कुल 528 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 55 महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव में भाजपा के सर्वाधिक 32, कांग्रेस के 11 और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 20 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

    बड़े चेहरे

    महाराष्ट्र में इन बड़े नेताओं की साख है दांव पर

    महाराष्ट्र में कोपरी-पचपखड़ी सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नागपुर दक्षिण-पश्चिम से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बारामती से अजित पवार, वर्ली से आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा, बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी, मानखुर्द-शिवाजीनगर से नवाब मलिक और सुरेश पाटिल और साकाेली सीट से नाना पटोले की साख दांव पर है।

    इसी तरह माहिम से अमित ठाकरे, कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले, कराड से पृथ्वीराज चाव्हाण और लातूर से अमित देशमुख के साथ डॉ अर्चना पाटिल की साख दांव पर है।

    उम्मीदवार

    झारखंड में दूसरे चरण में प्रमुख चेहरे

    झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में चर्चित सीटों में बरहेट,गांडेय, दुमका, जामताड़ा, धनवार, सिल्ली, महेशपुर, झरिया, जामा और पोड़ैयाहाट शामिल हैं।

    दूसरे दौर में खास चेहरों की बात करें तो, इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, AJSU प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व DSP नवनीत हेम्ब्रम जैसे कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। झरिया में चर्चित सिंह मेंशन की दो बहुओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

    सीट

    झारखंड में दूसरे चरण में किन सीटों पर हो रहा है मतदान?

    झारखंड में दूसरे चरण के तहत राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी सीटों पर मतदान हो रहा है।

    बता दें कि कुल 38 में से 28 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और INDIA के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है।

    सुरक्षा

    महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे है सुरक्षा बंदोबस्त? 

    महाराष्ट्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 2 लाख से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इनमें सबसे ज्यादा 30,000 जवान मुंबई में तैनात किए गए हैं।

    मुंबई में 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और 25,000 कांस्टेबल बूथों पर तैनात हैं।

    इसी तरह झारखंड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CPAF) की कुल 585 कंपनियां, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) की 60 कंपनियों सहित होम गार्ड के 30,000 जवानों को तैनात किया गया है।

    जानकारी

    मतदान के बाद जारी किए जाएंगे एग्जिट पोल्स

    झारखंड और महाराष्ट्र में मतदान पूरा होने के बाद एग्जिट पोल्स जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सभी एग्लिट पोल्स शाम साढ़े 6 बजे जारी होंगे, जिनमें दोनों राज्यों में बनने वाली सरकार का अनुमान लगाया जाएगा। दाेनों राज्यों की मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    झारखंड
    एकनाथ शिंदे
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ का सामने आया CCTV फुटेज, दिख रही अव्यवस्था मुंबई
    एयरलाइंस और होटलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र से गिरफ्तार विमान दुर्घटना
    शरद पवार का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप, कहा- विमान संयंत्र को महाराष्ट्र से ले गए गुजरात शरद पवार
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति और MVA में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है? शिवसेना समाचार

    झारखंड

    झारखंड में हावड़ा-मुंबई CSMT मेल हादसे के बाद 5 ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला गया रेल दुर्घटना
    कौन थे आदिवासी नेता बिरसा मुंडा, जिनका प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में किया जिक्र? स्वतंत्रता दिवस
    चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें, कई विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा
    क्या चंपई सोरेन के भाजपा में जाने से गिरेगी हेमंत सोरेन सरकार? जानिए विधानसभा के आंकड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कहे थे अपशब्द महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप? शिवसेना समाचार
    शिवसेना मामला: स्पीकर का शिंदे गुट के पक्ष में फैसला, विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर ने बताया, क्यों रद्द नहीं की उद्धव गुट के विधायकों की सदस्यता महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, चंपई सोरेन को कहां से मिला टिकट? झारखंड
    भाजपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए 25 उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के सामने इस नेता को उतारा उपचुनाव
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों के नाम  महाराष्ट्र
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भाजपा नेता के बेटे ने लाहौर की लड़की से की ऑनलाइन शादी पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025