Page Loader
भाजपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए 25 उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के सामने इस नेता को उतारा
भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

भाजपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए 25 उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के सामने इस नेता को उतारा

लेखन आबिद खान
Oct 19, 2024
08:26 pm

क्या है खबर?

भाजपा ने 24 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास को उतारा गया है। इसके अलावा असम की 3, बिहार, कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश की 2-2, छत्तीसगढ़ की एक और राजस्थान और पश्चिम बंगाल की 6-6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों घोषित कर दिए हैं।

उपचुनाव

48 सीटों पर होना है उपचुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, मेघालय, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सभी सीटों पर उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड के साथ घोषित किए जाएंगे। इनमें नामांकन की प्रक्रिया भी अलग-अलग तिथियों के अनुसार शुरू होगी।

प्रियंका

वायनाड से चुनावी पदार्पण कर रही हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़कर अपना चुनावी पर्दापण कर रही हैं। ये सीट उनके भाई राहुल गांधी के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है। दरअसल, राहुल ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब यहां से प्रियंका अपनी किस्मत आजमा रही हैं।