Page Loader
झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, चंपई सोरेन को कहां से मिला टिकट?
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, चंपई सोरेन को कहां से मिला टिकट?

लेखन आबिद खान
Oct 19, 2024
08:04 pm

क्या है खबर?

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें से केवल 11 महिलाएं हैं। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभा सीट से टिकट दिया है। भाजपा गठबंधन के तहत राज्य में कुल 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस आधार पर अब केवल 2 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी रह गई है।

नाम

किसे-कहां से मिला टिकट? 

बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से मैदान में उतारा गया है। जामताड़ा से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट मिला है। चंपई के बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व से मैदान में है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सभी उम्मीदवारों के नाम

सीटें

लोकसभा चुनाव हारे 4 नेता भी मैदान में

भाजपा ने लोकसभा चुनाव हारे 4 उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारा है। जामताड़ा से सीता सोरेन, बिशनपुर से समीर उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत और जगन्नाथ कोर्ट से गीता कोड़ा को टिकट मिला है। गीता सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव हार गई थीं। पार्टी ने ने अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में से 24 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीटों पर 7 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

गठबंधन

राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन में भाजपा सबसे ज्यादा 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA भी गठबंधन के तहत मैदान में है। कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जबकि बाकी सीटें सहयोगी पार्टियों को दी गई हैं।

चुनाव

झारखंड में 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और उसके बाद 13 नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। इसके बाद 20 नवंबर को मतदान होगा और फिर 23 नवंबर को मतगणना होगाी।