Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो

अन्य लिंक
  • चुनाव
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता
  • 08 Feb 2020

    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता

    लेखन

    प्रमोद कुमार

    देश

    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता
  • दिल्ली में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 70 सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

    इस बार मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। कांग्रेस अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।

    हालांकि, प्रचार के दौरान कांग्रेस बाकी दोनों पार्टियों से पिछड़ती दिखी।

    चुनावों को देखते हुए पार्टियों ने पूरी तैयारियां की हैं। AAP और भाजपा ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है।

  • इस खबर में
    AAP ने उतारे एक लाख वॉलेंटियर 67,000 से ज्यादा बूथ लेवल मोबलाइजर्स मैदान में हर वॉर रूम में 20 कार्यकर्ता मुस्तैद तैयारियों में किसी से कम नहीं भाजपा पहले मतदान, फिर जलपान- नड्डा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रधानमंत्री मोदी ने की वोटों की अपील ऐसा रहा था पिछले विधानसभा चुनाव का हाल दिग्गजों ने डाला वोट सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ रहे तीन सोमदत्त
  • तैयारी

    AAP ने उतारे एक लाख वॉलेंटियर

  • AAP ने अपने लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है ताकि वोटर्स को पोलिंग बूथों तक लाया जा सके और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर नजर रखी जा सके।

    प्रशांत किशोर की I-PAC के साथ मिलकर प्रचार अभियान चलाने वाली AAP ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक वॉर रूम और फिरोज शाह रोड पर सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया है, जहां से दिल्ली के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं के जरिए नजर रखी जा रही है।

  • जानकारी

    67,000 से ज्यादा बूथ लेवल मोबलाइजर्स मैदान में

  • पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उसने 67,815 बूथ लेवल मोबलाइजर्स तैनात किए हैं, जो लोगों को वोट डालने के लिए बूथ पर लेकर आएंगे। इनके अलावा दिल्ली के 13,563 बूथों पर 27,126 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए हैं।

  • तैयारी

    हर वॉर रूम में 20 कार्यकर्ता मुस्तैद

  • पार्टी ने एक नेता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पोलिंग एजेंट वॉर रूम में रिपोर्ट भेजेंगे। जब भी लगेगा कि अपेक्षा अनुसार मतदान नहीं हो रहा, उसी समय उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया जाएगा।

    इसके बाद हर बूथ पर तैनात कार्यकर्ता वोटर्स को बूथ तक लाएंगे। वहीं बूथ लेवल एजेंट को EVM के संचालन और उसकी गडबड़ी को पहचानने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।

    हर वॉर रूम में 20 कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है।

  • भाजपा की तैयारी

    तैयारियों में किसी से कम नहीं भाजपा

  • चुनाव के लिए तैयारियों में भाजपा भी किसी से पीछे नहीं है। पार्टी ने हर पोलिंग बूथ पर 10-15 कार्यकर्ता तैनात किए हैं। दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1,800 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

    चुनाव प्रचार में भाजपा के लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मनोज तिवारी आदि ने कई रैलियां की।

  • ट्विटर पोस्ट

    पहले मतदान, फिर जलपान- नड्डा

  • दिल्ली के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने।
    देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के सम्पूर्ण विकास के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट ही आपकी दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगा।
    “पहले मतदान, फिर जलपान”
    जय हिंद

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 8, 2020
  • अपील

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील की है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सभी महिलाओं से खास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।'

  • जानकारी

    सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग

  • दिल्ली में 70 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। लगभग 1.47 करोड़ मतदाता चुनावी मैदान में उतरे 672 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला करेंगे।

  • ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री मोदी ने की वोटों की अपील

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

    Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020
  • 2015 चुनाव

    ऐसा रहा था पिछले विधानसभा चुनाव का हाल

  • अगर 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें 67.08 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    चुनाव परिणाम में AAP को 70 में से 67 सीटें आई थीं, जबकि बाकी की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी।

    अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो AAP को 54.34 प्रतिशत, भाजपा को 32.19 प्रतिशत और कांग्रेस को 9.65 प्रतिशत वोट मिले थे।

  • वोटिंग

    दिग्गजों ने डाला वोट

  • खबर लिखे जाने तक विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा समेत कई दिग्गज वोट डाल चुके थे।

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी अपने परिवार संग वोट डालने पहुंची।

    वहीं शाहीन बाग में भी पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइन देखी गई। गौरतलब है कि शाहीन बाग का प्रदर्शन प्रचार अभियान के दौरान चर्चा में रहा था।

  • जानकारी

    सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ रहे तीन सोमदत्त

  • सदर बाजार विधानसभा सीट पर तीन सोमदत्त चुनावी मैदान में हैं। AAP ने इस सीट से सोमदत्त को फिर चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने दो और निर्दलीय सोमदत्त हैं। इनमें से एक का चुनाव निशान ब्रश और दूसरे का आइसक्रीम है।

अंतिम अपडेट Feb 08, 2020, 11:16 am
प्रमोद  कुमार
लेखन
प्रमोद कुमार
Mail
Twitter
Linkedin
मनोज  पांचाल
संपादन
मनोज पांचाल
Mail
Twitter
Linkedin
ताज़ा खबरें
  • केवल 18 प्रतिशत भारतीय यूजर्स जारी रखना चाहते हैं व्हाट्सऐप का इस्तेमाल- रिपोर्ट
    केवल 18 प्रतिशत भारतीय यूजर्स जारी रखना चाहते हैं व्हाट्सऐप का इस्तेमाल- रिपोर्ट
    टेक्नोलॉजी
  • भारत में आया वीवो का नया स्मार्टफोन Y20G, शानदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
    भारत में आया वीवो का नया स्मार्टफोन Y20G, शानदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज हराने पर भारतीय टीम को BCCI देगी पांच करोड़ रूपये का ईनाम
    ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज हराने पर भारतीय टीम को BCCI देगी पांच करोड़ रूपये का ईनाम
    खेलकूद
  • ब्राजील: भारत से कोविशील्ड मिलने में देरी के बाद चीनी वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू
    ब्राजील: भारत से कोविशील्ड मिलने में देरी के बाद चीनी वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू
    देश
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें कोरोना का नया स्ट्रेन विल पुकोव्स्की मोटोरोला ट्रायम्फ कावासाकी वीवो
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021