Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें
राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें
लेखन भारत शर्मा
Feb 07, 2020, 08:39 pm 4 मिनट में पढ़ें
दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। राजधानी के चुनावों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस, तीनों पार्टियों ने इस बार अपने स्तर पर बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं और सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच यहां हम आपको उन पांच सीटों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

आंकड़े
672 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए कुल 13,750 मतदान केन्द्रों पर शनिवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 11 फरवरी को मतों की गणना की जाएगी। इस बार चुनाव मैदान में 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नई दिल्ली सीट से सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं पटेल नगर सीट से सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।

#1
नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल से मुकाबला करेंगे भाजपा के युवा नेता सुनील यादव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी हॉट सीट है नई दिल्ली। यहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उसने मुकाबले के लिए भाजपा ने युवा नेता सुनील यादव तो कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को मैदान में उतारा है। इस सीट पर AAP और भाजपा के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2015 में इस सीट से केजरीवाल ने भाजपा की नुपूर शर्मा को 31,583 वोटों से हराया था।

#2
पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया की साख दांव पर

हॉट सीट में दूसरा नंबर आता है पटपड़गंज का। यहां पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की साख दांव पर है। भाजपा ने रवि नेगी और कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। सिसोदिया को गत चुनाव में लोगों का पूरा समर्थन मिला था। इसके चलते उन्होंने भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 28,716 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में पार्टी को इस बार भी उनकी जीत की उम्मीद है।

#3
चांदनी चौक सीट से पार्टी बदलकर मैदान में उतरी हैं अलका लांबा

हॉट सीटों में चांदनी चौक तीसरे नंबर पर है। यहां फिर 2015 जैसा नजारा दिख रहा है। फर्क बस इतना है कि इस बार उम्मीदवारों ने पार्टी बदल ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक परलाद सिंह सावहने AAP के टिकट से चुनाव मैदान में हैं तो वहीं पिछली बार AAP के टिकट पर 18,287 मतों से जीतकर विधायक बनीं अलका लांबा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह राजपूत को टिकट दिया है।

#4
मॉडल टाउन सीट से अपनों को टक्कर देंगे AAP से बागी कपिल मिश्रा

हॉट सीटों में चौथी सीट है मॉडल टाउन। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। गत चुनाव में AAP की टिकट पर करावल नगर से जीत हासिल करने वाले कपिल मिश्रा इस बार भाजपा के टिकट पर अपनों को चुनौती देने को तैयार हैं। इस सीट से AAP ने अखिलेश त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने आकांक्षा ओला को टिकट दिया है। गत चुनाव में त्रिपाठी ने यहां से 16,706 वोटों से जीत हासिल की थी।

#5
कालकाजी सीट पर होगा आतिशी और शिवानी के बीच मुकाबला

हॉट सीट में पांचवां नंबर आता है कालकाजी सीट का, जहां इस बार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी और AAP उम्मीदवार आतिशी के बीच सीधा मुकाबला है। आतिशी ने ईस्ट दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव 2019 भी लड़ा था, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई थी। भाजपा ने यहां धर्मवीर सिंह को टिकट दिया है। इस सीट पर गत चुनाव में AAP के अवतार सिंह ने भाजपा के हरमीत सिंह को 19,769 वोटों से हराया था।

रणनीति
AAP की आंधी के बाद अब पार्टियों ने बदली रणनीति

चुनावों में इस बार पलड़ा किस और झुकेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन गत पांच सालों में दिल्ली की राजनीति में बहुत कुछ बदलावा आ गए हैं। AAP पार्टी में गत पांच सालों में भारी उथलपुथल देखी गई। केजरीवाल ने तानाशाही और मनमानी के आरोपों के बीच मुफ्त बिजली-पानी को लेकर वाहवाही लूटी। इसी तरह भाजपा ने रणनीति बदलते हुए मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर वापसी का दांव खेला था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली पुलिस
आम आदमी पार्टी समाचार
अरविंद केजरीवाल
मनीष सिसोदिया
कांग्रेस समाचार
ताज़ा खबरें
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन टेक्नोलॉजी
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा खेलकूद
दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार देश
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग राजनीति
राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप
राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप राजनीति
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान देश
और खबरें
आम आदमी पार्टी समाचार
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली देश
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा राजनीति
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी देश
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला राजनीति
और खबरें
अरविंद केजरीवाल
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष राजनीति
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप राजनीति
केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी, झूठे मुकदमों में फंसाने की तैयारी
केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी, झूठे मुकदमों में फंसाने की तैयारी राजनीति
भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप
भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप राजनीति
स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी पति-पत्नी का तबादला, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया
स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी पति-पत्नी का तबादला, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया देश
और खबरें
मनीष सिसोदिया
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
दिल्ली: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया
दिल्ली: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया राजनीति
कोरोना: दिल्ली के सभी स्कूलों में बनाने होंगे क्वारंटीन रूम, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
कोरोना: दिल्ली के सभी स्कूलों में बनाने होंगे क्वारंटीन रूम, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस देश
दिल्ली में अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
दिल्ली में अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना देश
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे देश
और खबरें
कांग्रेस समाचार
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022