NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी
    अगली खबर
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 28, 2022
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तरू की हत्या के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

    बुधवार आधी रात को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में आतंकी ताकतों और देश-विरोधी तत्वों से निपटने के लिए विशेष कमांडो बल बनाया जाएगा। अधिकारियों से चर्चा के बाद इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    पृष्ठभूमि

    मंगलवार रात को हुई थी नेत्तरू की हत्या

    मंगलवार रात दक्षिणी कन्नड़ जिले में अज्ञात हमलावरों ने प्रवीण नेत्तरू की हत्या कर दी थी।

    पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दो हमलावरों ने सुलिया तालुक के तहत आने वाले बेल्लारे गांव में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे इस घटना को अंजाम दिया।

    हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    ऐलान

    मुख्यमंत्री ने रद्द किए कार्यक्रम

    आधी रात को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "इस हत्या के बाद हमारे मन में गुस्सा है। शिवमोगा में हर्ष (बजरंग दल कार्यकर्ता) की हत्या के कुछ महीनों बाद हुई इस घटना से मैं दुखी हूं। मेरी सरकार को एक साल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर हमने जनोत्सव की योजना बनाई थी, लेकिन मृतक की मां और परिवार के दुख को देखते हुए सभी कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं।"

    बयान

    यह शांति भंग करने की साजिश- बोम्मई

    इस हत्या को देश-विरोधी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की साजिश बताते हुए बोम्मई ने कहा कि ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 22 ऐसी हत्याएं हुई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि ऐसे संगठनों के खिलाफ दर्ज 200 से अधिक मामले वापस लिए गए थे।

    बोम्मई ने कहा कि इससे इन संगठनों को ऐसी और घटनाओं को अंजाम देने का साहस मिल गया।

    जानकारी

    विशेष कमांडो बल का होगा गठन

    कुछ स्थानीय लोग इस हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं। PFI और ऐसे दूसरे संगठनों के खिलाफ सख्ती बढ़ाने का इशारा करते हुए बोम्मई ने कहा कि एक विशेष कमांडो बल का गठन किया जाएगा।

    यह पूरी तरह स्वतंत्र होगा और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की तरह काम करेगा। हालांकि, इसका मुख्य काम हत्या जैसे मामलों से निपटना होगा। इन्हें विशेष हथियार और खुफिया जानकारी जुटाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

    जानकारी

    कर्नाटक में हो रहे विरोध प्रदर्शन

    भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को दक्षिण कन्नड़ जिले में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। कई जगह पत्थरबाजी की खबरें सामने आई तो कुछ जगहों पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    हत्या
    कांग्रेस समाचार
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    कर्नाटक

    रेप रेप ही है, भले ही करने वाला पति हो- कर्नाटक हाई कोर्ट मैरिटल रेप
    कर्नाटक CET: 16 जून से होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 5 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    कर्नाटक: हिजाब के बाद अब हलाल मीट पर विवाद, दक्षिणपंथी संगठनों ने की बहिष्कार की अपील मुस्लिम
    हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न तेलंगाना

    हत्या

    मध्य प्रदेश: बच्चे ने मांगे पैसे तो पुलिसकर्मी ने कर दी गला घोंटकर हत्या मध्य प्रदेश
    कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद घाटी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी जम्मू-कश्मीर
    तीन दशक बाद रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा एजी पेरारिवलन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश तमिलनाडु
    पेरारिवलन की 31 साल बाद रिहाई: राजीव गांधी हत्याकांड मामले में कब-क्या हुआ? तमिलनाडु

    कांग्रेस समाचार

    नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध सोनिया गांधी
    राष्ट्रपति चुनाव में आसान होगी भाजपा की राह या विपक्ष बिगाड़ेगा समीकरण? भारतीय राजनीति
    अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान प्रियंका गांधी
    अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष अरविंद केजरीवाल

    क्राइम समाचार

    सिद्धू मूसेवाला ही नहीं, इन मशहूर रैपर्स की भी गोली मारकर की गई हत्या हॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद: नाजायज संबंध के शक में महिला ने अपने पति की कथित प्रेमिका का करवाया गैंगरेप रेप
    नवंबर में होने वाली थी सिद्धू की शादी, अब दूल्हे की तरह सजाकर हुई अंतिम विदाई संगीत इंडस्ट्री
    तमिलनाडु: प्यार का प्रपोजल स्वीकार नहीं करने पर नाबालिग की हत्या, 14 बार किया वार तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025