LOADING...
बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Mar 22, 2019
06:39 pm

क्या है खबर?

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में चल रहा झगड़ा आखिर खत्म हो गया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रमुख रामचंद्र पूर्वे ने घोषणा की कि RJD 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन के अन्य साथियों की बात करें तो जीतन राम मांझी की HAM को 3 और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को 5 सीटें दी गई हैं। मुकेश सहनी की VIP को भी 3 सीटें दी गई हैं।

ट्विटर पोस्ट

महागठबंधन ने आखिरकार किया सीटों का बंटवारा

घोषणा

चुनाव बाद शरद यादव की पार्टी का RJD में विलय

RJD प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि कभी नीतीश कुमार के अहम साथी रहे शरद यादव RJD के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का चुनाव के बाद RJD में विलय हो जाएगा। वहीं, RJD के हिस्से की एक सीट पर CPI(ML) चुनाव लड़ेगी। RJD की विभा देवी नवादा से, HAM प्रमुख मांझी गया सीट से और RLSP की भूदेव चौधरी जमुई से चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

RJD के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे शरद यादव

Advertisement

सवाल

तेजस्वी यादव के न आने पर उठे सवाल

इस दौरान मनोज झा ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए यह गठबंधन किया गया है और यह महागठबंधन स्वभाविक है। RJD के नेता तेजस्वी यादव के इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आने पर भी खूब सवाल उठे। इन सवालों के जवाब में झा ने कहा, "क्या मैं पार्टी में कुछ भी नहीं हूं? आखिरी वक्त पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। यह पूरी पार्टी का फैसला है। इस पर सवाल मत कीजिए।"

ट्विटर पोस्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के न आने पर उठे सवाल

लोकसभा चुनाव

भाजपा के गठबंधन से होगा महागठबंधन का मुकाबला

बता दें कि महागठबंधन में पिछले काफी समय से सीटों के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था और कांग्रेस की जिद के कारण बाकी साथी उससे नाराज थे। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का सामना नीतीश कुमार की JDU और भाजपा के गठबंधन से होगा। भाजपा और JDU 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, वहीं गठबंधन के तीसरे साथी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की LJP 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।

Advertisement