NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' के बाद मुरथल के चार और ढाबों के कर्मचारी निकले संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' के बाद मुरथल के चार और ढाबों के कर्मचारी निकले संक्रमित

    कोरोना वायरस: 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' के बाद मुरथल के चार और ढाबों के कर्मचारी निकले संक्रमित

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 08, 2020
    02:54 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गत गुरुवार को सोनीपत में दिल्ली से सटे मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबा और गरम-धरम ढाबा के कुल 81 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे और अब सोमवार को क्षेत्र के चार अन्य ढाबों के 14 कर्मचारियों के भी संक्रमण की पुष्टि हो गई।

    इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल चारों ढाबों पर संक्रमित मिले सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    जांच

    इन ढाबों के कर्मचारियों के हुई संक्रमण की पुष्टि

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार गत दिनों 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' ढाबों के कर्मचारियों के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला कलक्टर एसएल पूनिया ने क्षेत्र के अन्य ढाबों के कर्मचारियों की भी जांच के निर्देश दिए थे।

    जिसके बाद सोमवार को पहलवान ढाबे के आठ, कुबेर होटल के तीन, झिलमिल और आहुजा ढाबे के एक-एक और एक अन्य कर्मचारियों सहित कुल 14 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    कार्रवाई

    ढाबों को सील कर किया जा रहा है सैनिटाइज

    चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि 14 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को चारों ढाबों को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि गत एक सप्ताह में क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित दर्जनों ढाबों के कुल 950 कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई जा चुकी है। इसमें से अब तक करीब 100 कर्मचारियों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच कार्य भी जारी है।

    जानकारी

    ढाबा संचालकों के खिलाफ दर्ज नहीं किया मामला

    चिकित्सा अधिकारियों ने बताया ढाबों की ओर से कोरोना महामारी नियमों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद कर्मचारियों की जांच की गई है। अभी तक ढाबा संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।

    प्रयास

    पिछले एक सप्ताह में ढाबे पर आए लोगों की जुटाई जा रही है जानकारी

    सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ जेएस पूनिया ने बताया कि मुरथल क्षेत्रों हाईवे पर स्थित ढाबों के लिए प्रसिद्ध हैं। हाईवे से गुजरने वाले लोग यहा खाना खाने के लिए रुकते हैं।

    पिछले सप्ताह उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने सभी ढाबों पर आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने के लिए रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब संक्रमित कर्मचारियों वाले ढाबों के रजिस्टर के आधार पर वहां आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    सूचना

    बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजी सूचना

    CMO डॉ पूनिया ने बताया कि पिछले सप्ताह सुखदेव ढाबे पर संक्रमित मिले कर्मचारी बिहार से आए थे और पास की कॉलोनी में रह रहे थे। कॉलोनी में उनके संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है।

    इसी तरह संक्रमित कर्मचारियों की पूरी सूचना बिहार के चिकित्सा अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

    उन्होंने बताया कि संक्रमित कर्मचारी यहां आने से पहले बिहार में भी कई लोगों से मिले होंगे। ऐसे में उनका भी पता लगाया जा सकेगा।

    संक्रमण

    भारत और हरियाणा में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 1,133 की मौत हुई है।

    देश में कुल मामलों की संख्या 42,80,422 हो गई है, वहीं कुल 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,83,697 है।

    हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,549 पर पहुंच गई है। इसी राज्य में अब तक 806 की मौत हो चुकी है और 60,051 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    बिहार
    हरियाणा
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    भारत-चीन तनाव: भारत ने पूर्वी सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा, अरुणाचल प्रदेश में की सैनिकों की तैनाती चीन समाचार
    कोरोना वायरस: थाईलैंड में 100 दिन से नहीं मिला घरेलू संक्रमण का मामला, ऐसे पाया काबू चीन समाचार
    सिविल सेवा अधिकारियों को 'कर्मयोगी' बनाएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में मिशन को मिली मंजूरी नरेंद्र मोदी
    दिल्ली-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद शुरू, डाटा कलेक्शन के लिए निकाले टेंडर दिल्ली

    बिहार

    अब 65 से अधिक उम्र के लोग और कोरोना संक्रमित पोस्टल बैलट से कर सकेंगे मतदान मध्य प्रदेश
    बिहार में सिपाही के 500 से अधिक पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    बिहार विधान परिषद के सभापति कोरोना संक्रमित, तीन दिन पहले नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई थी शपथ नीतीश कुमार
    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां: EVM का बटन दबाने के लिए मिलेगी लकड़ी की छड़ी विधानसभा चुनाव

    हरियाणा

    फरीदाबाद के होटल में दिखा कुख्यात अपराधी विकास दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में मार्च के बाद पहली बार बढ़ी ट्रांसमिशन रेट भारत की खबरें
    विकास दुबे की गिरफ्तारी से जुड़ी कई कहानियां आईं सामने, विपक्ष ने मांगी सफाई मध्य प्रदेश
    CBSE की तर्ज पर हरियाणा बोर्ड भी 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस में करेगा कटौती शिक्षा

    कोरोना वायरस

    14 दिन के अंदर दिलीप कुमार के दूसरे भाई का भी निधन, कोरोना से थे संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचा सकते हैं स्टेरॉइड्स- विश्लेषण फ्रांस
    अमेरिका: राज्यों से 1 नवंबर से कोरोना वैक्सीन के वितरण को तैयार रहने को कहा गया डोनाल्ड ट्रंप
    ड्वेन जॉनसन सहित पूरे परिवार को हुआ था कोरोना वायरस, खुद दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025