Page Loader
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

Aug 24, 2020
11:57 am

क्या है खबर?

मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी के अधिक उपयोग से अक्सर आंखों में दर्द रहने लगता है और चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है। आंखों की रोशनी कम होने का कारण खान-पान में लापरवाही भी हो सकता है। वहीं बच्चे खेलकूद से दूरी बनाकर माेबाइल और वीडियो गेम पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। यही कारण है कि कम उम्र में बच्चों को मोटे-मोटे चश्मे लगाने पड़ रहे हैं। आज हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

#1

गाजर का जूस

गाजर का सेवन लगातार करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। नाश्ते में नियमित गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं होती। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। गाजर में विटामिन ए होने के कारण आंखों के रेटिना असानी से काम करने में मदद करता है।

#2

त्रिफला का सेवन

त्रिफला ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिससे शरीर की कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि त्रिफला के सेवन से कभी चश्मा नहीं चढ़ेगा और बाल सफेद नहीं होंगे। सुबह के समय त्रिफला खाने से शरीर को पोषक तत्व, आयरन और कैल्शियम मिलता है। रात को दूध के साथ सेवन करने से पेट के लिए लाभदायक है। त्रिफला चूर्ण में तीन भाग शहद और एक भाग घी का मिलाकर सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

#3

सरसों का तेल

रात को सोने से पहले सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। रोजाना पांच से दस मिनट तक कान के ऊपरी हिस्से पर मसाज करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। रात को सोने से पहले सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मसाज करें। इससे नींद अच्छी आएगी और शरीर को आराम मिलेगा। नहाने से पहले 10 मिनट अंगूठे को तेल में तर करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।

डाटा

आंवले का सेवन

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले विटामिंस पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज़ाना एक कच्चा आंवला या आंवले का मुरब्बा खाएं। इससे आपके बाल भी सही रहेंगे।