NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच बन सकता है जौ, जानिये इसके फायदे
    अगली खबर
    स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच बन सकता है जौ, जानिये इसके फायदे

    स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच बन सकता है जौ, जानिये इसके फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 31, 2020
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    अन्य अनाज के मुकाबले जौ भले ही कम लोकप्रिय हो, लेकिन जब बात स्वास्थ्य की आती है तो इससे मिलने वाले औषधीय गुणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    यह एक गुणकारी अनाज है जिसका सेवन करने से शरीर से जुड़ी कई परेशानियों से प्राकृतिक तौर पर राहत पाई जा सकती है। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व इसे खास बनाने का काम करते हैं।

    आइये जौ के अद्भुत फायदे जानते हैं।

    #1

    बढ़ते वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है जौ

    बढ़ता वजन शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकता है इसलिए हमेशा इसको नियंत्रित रखने की कोशिश करते रहना चाहिए।

    इस काम में जौ बेहद सहायक साबित हो सकता है क्योंकि यह फाइबर से समृद्ध होता है और फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित रखने का काम करता है।

    दरअसल, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लंबे वक्त तक पेट को भरा रखने का काम करते हैं जिसके कारण बढ़ते वजन से राहत मिल सकती है।

    #2

    हड्डियों और दांतों के लिए भी लाभदायक है जौ

    बैठना-उठना, चलना-फिरना आदि गतिविधियों के लिए शरीर पूरी तरह से हड्डियों पर निर्भर रहता है, इसलिए इनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है।

    इस काम में जौ आपकी मदद कर सकता है क्योंकि यह कैल्शियम से भरपूर होता है जिसकी जरूरत हड्डियों के निर्माण, विकास और उन्हें स्वस्थ रखने में होती है।

    इतना ही नहीं जौ के कैल्शियम युक्त होने के कारण यह दांतों को मजबूती प्रदान करने में भी कारगर है।

    #3

    पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मददगार है जौ

    पेट संबंधित समस्याओं और बेहतर पाचन के लिए भी जौ का सेवन फायदेमंद सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह फाइबर से समृद्ध होता है।

    कई अध्ययनों के अनुसार फाइबर युक्त आहार पेट संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने और बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा जौ में विटामिन बी-3 भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली में सुधार करने में सहायक हो सकता है।

    #4

    गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है जौ

    गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भ में पल रहे शिशु को सही पोषण देने में जौ का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि जौ फोलिक एसिड से समृद्ध होता है जो गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है।

    फोलिक एसिड शिशु के मस्तिष्क, कपाल और स्पाइन से जुड़े जन्म दोष के साथ-साथ भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। एक गर्भवती महिला की डाइट में फोलिक एसिड जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    स्वास्थ्य

    एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है? हो सकते हैं ये कारण वजन घटाना
    भूख नहीं लगने पर करें ये योगासन, तुरंत होगा फायदा लाइफस्टाइल
    सिर्फ पानी पिएं और पाएं ये पांच गजब के फायदे लाइफस्टाइल
    एक महीने में वजन घटाने की निंजा टेक्निक, रोजाना करें ये चार एक्सरसाइज वजन घटाना

    लाइफस्टाइल

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये पांच फल, डाइट में जरूर करें शामिल स्वास्थ्य
    भारत में मौजूद हैं ये प्रसिद्ध खारे पानी की झीलें भारत की खबरें
    हरियाली तीज विशेष: जानिये त्योहार के दौरान क्या करना सही और क्या है वर्जित लाइफस्टाइल
    मानसून में शिशु को जकड़ सकती हैं बीमारियां और संक्रमण, ऐसे रखें उनका ख्याल मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025