NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी
    अगली खबर
    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी

    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Dec 21, 2018
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    खाना इंसान की मूलभूत ज़रूरत है। आज के समय में खाने की कई चीज़ें हैं, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।

    आज के ऑनलाइन युग में खाना भी लोग ऑनलाइन ऑर्डर करने लगे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज़्यादा कौन सा खाना ऑर्डर किया जाता है?

    अगर आपको नहीं पता है तो जान लें कि भारत में सबसे ज़्यादा चिकन बिरयानी और मसाला डोसा ऑर्डर किया जाता है।

    ऑनलाइन ऑर्डर

    पिछले साल के मुक़ाबले हुई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    2018 के आकड़ों के अनुसार सबसे ज़्यादा चिकन बिरयानी और मसाला डोसा ऑनलाइन ऑर्डर किया गया है। इसके साथ ही शाकाहारी खानों को भी ऑनलाइन ज़्यादा मात्रा में ऑर्डर किया गया है।

    अगर आकड़ों की बात करें तो 2017 के मुक़ाबले 2018 में इसमें 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ख़ुलासा ऑनलाइन फ़ूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी की तरफ़ से किया गया है।

    जानकारी

    सबसे ज़्यादा ऑनलाइन ऑर्डर किया गया चिकन बिरयानी और मसाला डोसा

    हाल ही में स्विगी ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया कि 2018 में सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए जाने वाले टॉप 10 में कौन-कौन सी खाने की चीज़ें शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार चिकन बिरयानी और मसाला डोसा सबसे ज़्यादा ऑर्डर किया जाता है।

    खाने की आदत

    पता चलता है अलग-अलग शहरों के लोगों की खाने की आदतों के बारे में

    हाल ही में जारी हुई स्विगी की इस रिपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लोगों के खाने की आदतों के बारे में भी पता चला है।

    स्विगी ने अपने सर्वे में 1 दिसंबर, 2017 से 30 नवंबर, 2018 तक के ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डर को शामिल किया है।

    इसमें दिल्ली NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, कोच्चि, कोयंबटूर, नागपुर और कोलकाता आदि शहरों को शामिल किया गया है।

    हैदराबाद

    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के मामले में हैदराबाद पहले स्थान पर

    अगर शहरों की बात करें तो अहमदाबाद शाकाहारी खाना और हैदराबाद माँसाहारी खाना ऑर्डर करने के मामले में सबसे आगे रहे।

    अहमदाबाद में ऑनलाइन सबसे ज़्यादा शाकाहारी खाना ऑर्डर किया गया, वहीं हैदराबाद और बेंगलुरु में सबसे ज़्यादा मांसाहारी खाना ऑर्डर किया गया।

    सबसे ज़्यादा ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के मामले में हैदराबाद पहले स्थान पर है। इसके बाद बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे है, जबकि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के मामले में पाँचवे स्थान पर दिल्ली है।

    चाइनीज़

    विदेशी खानों में भारतीयों की पहली पसंद है चाइनीज़

    स्विगी की इस रिपोर्ट से पता चला कि ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाले ऐप्स पर सबसे ज़्यादा खोजा जाने वाला खाना पिज़्ज़ा, चिकन, बर्गर और केक हैं।

    जबकि सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए जाने वाले खाने में पहले स्थान पर चिकन बिरयानी है। इसके बाद मसाला डोसा, पनीर बटर मसाला, मटन बिरयानी, चिकन फ़्राइड राइस, तंदूरी चिकन और दाल मखनी है।

    वहीं विदेशी खानों की बात करें तो भारतीयों की पहली पसंद चाइनीज़, कॉंटिनेंटल और इटैलियन है।

    नाश्ता

    मीठे में सबसे ज़्यादा पसंद है आइसक्रीम

    स्टार्टर के तौर पर भारत में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन चिकन 65 मँगाया जाता है। इसके बाद तंदूरी चिकन, चिकन लॉलीपॉप और वेज मंचूरियन मँगाया जाता है।

    अगर नाश्ते की बात करें तो भारतीयों को नाश्ते में सबसे ज़्यादा दक्षिण भारतीय खाना पसंद हैं। नाश्ते में लोगों ने ऑनलाइन सबसे ज़्यादा मसाला डोसा, इडली, वडा, प्लेन डोसा, पूरी, पोंगल, पोहा और उपमा ऑर्डर किया।

    वहीं मीठे की बात करें तो मीठे में ऑनलाइन सबसे ज़्यादा आइसक्रीम और गुलाबजामुन ऑर्डर किया गया।

    जानकारी

    होली में गुजिया सबसे ज़्यादा की गई ऑनलाइन ऑर्डर

    त्यौहारों में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन ऑर्डर की गई मिठाई की बात करें तो दुर्गापूजा में मिष्ठी दोई और कलाकंद, ईद में बटर चिकन, हैदराबादी बिरयानी और हलीम, गणेश चतुर्थी में लड्डू और करंजी एवं होली में गुजिया सबसे आगे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    चेन्नई
    कोलकाता

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मुंबई

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप रेप
    मुंबई हमले की 10वीं बरसी आज, अमेरिका ने दोषियों पर रखा Rs. 35 करोड़ का ईनाम आतंकवादी हमला
    अब कैब की तरह मोबाइल से बुक हो सकेंगे हेलिकॉप्टर, अमेरिकी कंपनी भारत में करेगी शुरूआत हेलीकॉप्टर
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण 13,000 का जुर्माना, पुलिस ने किया माफ देवेंद्र फडणवीस

    दिल्ली

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत गुरूग्राम
    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिल्ली पुलिस
    केजरीवाल की सुरक्षा में फिर चूक, जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा शख्स अरविंद केजरीवाल

    चेन्नई

    चेन्नई: छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा कर्मचारी, भारी विरोध के बाद जागा विश्वविद्यालय प्रशासन यौन उत्पीड़न

    कोलकाता

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025