NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बाजार में बिकने लगा है नकली काजू, इसकी पहचान करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    बाजार में बिकने लगा है नकली काजू, इसकी पहचान करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    बाजार में बिकने लगा है नकली काजू, इसकी पहचान करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन सयाली
    Nov 05, 2024
    11:12 pm

    क्या है खबर?

    काजू एक सूखा मेवा है, जिसे मिठाइयों और कई भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। त्योहारों के दौरान लोग अपने परिवार वालों को काजू भेंट भी करते हैं।

    यह मेवा फाइबर, प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनरल जैसे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। हालांकि, इन दिनों बाजार में कुछ विक्रेता नकली काजू भी बेचने लगे हैं, जिन्हें खा कर लोग बीमार पड़ सकते हैं।

    आप नकली काजू की पहचान करने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

    #1

    काजू की गुणवत्ता पर ध्यान दें

    आपको असली काजू की पहचान करने के लिए सबसे पहले उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। जो काजू असली होते हैं, वे लंबे समय तक खाने योग्य रहते हैं।

    हालांकि, नकली काजू एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हो जाते हैं और वे काले पड़ने लगते हैं। इसके अलावा, नकली काजू पर आसानी से घुन और कीड़े भी लग जाते हैं।

    ध्यान रखें कि अगर आपके खरीदे हुए काजू 6 महीने तक ताजे रहते हैं, तो वे असली हैं।

    #2

    काजू का अकार भी देखें

    असली और नकली काजू के बीच फर्क करने के लिए उनके आकार पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। असली काजू की लंबाई लगभग 1 इंच होती है और वे थोड़े मोटे भी होते हैं।

    वे ऊपर की ओर से हल्के पतले होते हैं और नीचे की ओर से मोटे होते हैं। अगर बाजार में बिकने वाले काजू का अकार 1 इंच से छोटा है, तो समझ जाएं कि वे नकली हैं।

    #3

    काजू के रंग को जांचें

    काजू के असली होने की जांच करने का सबसे आसान तरीका है उनके रंग को देखना। असली काजू सफेद रंग के होते हैं और उनमें कोई चमक नहीं होती है।

    नकली काजू का रंग हल्का पीला होता है और वे काले भी पड़ सकते हैं।

    रंगों का यह फर्क आपको एक नजर में ही समझ आ जाएगा, इसीलिए काजू खरीदने से पहले उन्हें ध्यान से देखें।

    आप मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #4

    काजू चखकर करें परीक्षण

    ज्यादातर लोग काजू की खरीदारी करने से पहले उन्हें चखकर देख लेते हैं। आपको भी असली और नकली काजू के बीच फर्क करने के लिए यह तरकीब अपनानी चाहिए।

    असली और नकली काजू के स्वाद में हल्का अंतर होता है। जो काजू असली होते हैं, वे खाने के बाद दांत में चिपकते नहीं हैं।

    अगर आपके द्वारा खरीदे गए काजू आपके दांत में चिपकते हैं, तो समझ जाएं कि वे नकली हैं।

    #5

    पानी का परीक्षण भी आएगा काम

    आप असली काजू की पहचान करने के लिए पानी के परीक्षण का सहारा भी ले सकते हैं। इस परीक्षण को करने के लिए एक कांच के कटोरे में साफ पानी भर लें।

    अब इस कटोरे में 4 से 6 काजू को डाल दें। अगर काजू तुरंत पानी में डूब जाते हैं, तो समझ जाएं कि वे असली हैं।

    वहीं, अगर काजू पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं, तो यह मिलावट या नकली काजू का संकेत हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    क्या घर के बने स्मूदी हमेशा सेहतमंद होती हैं? जानें सच्चाई लाइफस्टाइल
    केवल संतरा ही नहीं, उसके बीज भी सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद; जानिए उनके लाभ डाइट
    रोजाना अनार के छिलके की चाय पीने से बन सकते हैं सेहतमंद, मिलेंगे ये प्रमुख लाभ  स्वास्थ्य
    अपनी डाइट में शामिल करें अंकुरित मेथी, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये बेहतरीन फायदे  डाइट

    स्वास्थ्य

    भारत में मशहूर है सिख मार्शल आर्ट फॉर्म गतका, इसके जरिए आपको मिलेंगे ये मुख्य फायदे एक्सरसाइज
    क्या शुगर-फ्री ड्रिंक्स सच में सेहतमंद होती हैं? जानिए सच्चाई खान-पान
    माइंडफुलनेस मेडिटेशन के जरिए आप कम कर सकते हैं शरीर का दर्द, अध्ययन में हुआ खुलासा मानसिक स्वास्थ्य
    ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए होता है नुकसानदायक, जानिए क्या होती हैं परेशानियां स्वास्थ्य टिप्स

    टिप्स

    मानसून के दौरान बढ़ जाता है अस्थमा का खतरा, जानिए इस बीमारी से बचाव के टिप्स स्वास्थ्य
    महिलाओं के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की स्कर्ट, सुंदरता के साथ मिलेगा आराम फैशन टिप्स
    पेटीकोट खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, साड़ी की फिटिंग होगी शानदार फैशन टिप्स
    घर पर ही सैलून जैसे रेशमी और स्वस्थ बाल पाना चाहती हैं? अपनाएं ये आसान तरीके  बालों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025