आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका
क्या है खबर?
आंखें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने से लेकर रंग-बिरंगी दुनिया को निहारने तक में काफी मदद करती हैं। लेकिन खराब दिनचर्या, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और दूषित वातावरण का इन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।
इनके कारण आंखों की रोशनी कम होनी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी तमाम परेशानियों बचे रहने के लिए योग सबसे उचित विकल्प है। चलिए फिर जानते हैं कि ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।
#1
हथेलियों को रगड़कर आंखों पर लगाना
इसके लिए सबसे पहले किसी समतल जगह पर सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपनी आंखें बंद करके गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ें।
इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को अच्छे से रगड़कर गर्म करें और उन्हें अपनी दोनों आंखों के ऊपर रख लें। धीरे-धीरे दोनों बंद आंखों पर हथेलियों की गर्मी को महसूस करें।
इस अभ्यास को कम से कम पांच मिनट तक करने के बाद अपनी आंखों को धीरे-धीरे खोलें।
#2
पलकें झपकाना
यह आंखों के लिए सबसे आसान योग है जिसका अभ्यास आप किसी भी समय कर सकते हैं।
इसके लिए किसी भी जगह पर आराम से बैठें और जल्दी से अपनी आंखों को 10-15 बार झपकाएं। फिर अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकंड के लिए आराम करें। इस योगासन को रोजाना कम से कम पांच बार दोहराएं।
इससे आंखों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ ही यह आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है।
#3
आंखों को गोल-गोल घुमाना
इस योगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले किसी समतल जगह पर सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं। अपनी आंखों को कम से कम पांच सेकंड के लिए बंद करें और फिर गहरी सांस लेते हुए आंखें खोलें।
इसके बाद आंखों को लगातार क्लॉक वाइज गोल-गोल घुमाएं। ऐसा कम से कम पांच बार करें और फिर आंखों को 10 सेकंड के लिए बंद कर लें।
अब फिर से अपनी आंखें खोलें और एंटी क्लॉक वाइज आंखों को गोल-गोल घुमाएं।
#4
ऊपर से नीचे की ओर देखना
इसके लिए सबसे पहले किसी भी जगह पर बैठें और एक हाथ से मुट्ठी बनाते हुए थम्सअप की मुद्रा बना लें।
इसके बाद अंगूठे को आंखों के सामने लाते हुए उस पर नजर टिकाएं। अब अंगूठे को धीरे-धीरे नीचे ले जाएं और फिर धीरे-धीरे ऊपर लाएं। इस दौरान नजर सिर्फ अंगूठे पर ही रहनी चाहिए।
ऐसा 5-10 बार दोहराने के बाद अपनी आंखें बंद करें और सांसों पर ध्यान लगाएं।