NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं अनार के ये फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका
    अगली खबर
    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं अनार के ये फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका

    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं अनार के ये फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका

    लेखन अंजली
    Sep 24, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    अनार एक ऐसा स्वादिष्ट फल है जिसके लाल मोती जैसे दिखाई देने वाले दाने कई तरह के पोषक तत्वों की खान है और इसलिए इनका सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

    हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए फेसपैक बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

    चलिए फिर आज आपको अनार के कुछ ऐसे फेसपैक्स बनाने का तरीका बताते हैं जिनके इस्तेमाल से आप निखरी और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।

    #1

    अनार और नींबू के रस का फेसपैक

    सामग्री: आधा कप अनार के दाने और एक चम्मच नींबू का रस।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले अनार के दानों को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इनको एक कटोरी में डालकर नींबू के रस के साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद सादा पानी से चेहरा धो लें।

    #2

    अनार और कोको पाउडर का फेसपैक

    सामग्री: एक बड़ा चम्मच अनार के दानों का पेस्ट और एक चम्मच कोको पाउडर।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में दोनों सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिला लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने योग्य बना लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। पूरी तरह सूखने पर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

    #3

    अनार और योगर्ट का फेसपैक

    सामग्री: एक बड़ी चम्मच अनार के दाने और दो चम्मच योगर्ट।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले अनार के दानों को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इनको एक कटोरी में योगर्ट के साथ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब ब्रश की मदद से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद त्वचा को ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।

    #4

    अनार और ओटमील का फेसपैक

    सामग्री: अनार के दाने (आवश्यकतानुसार), ओटमील (आवश्यकतानुसार), एक चम्मच शहद (वैकल्पिक)।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले ओटमील और अनार के दानों को एक ब्लेंडर में डालें और उन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इस मिश्रण को एक कटोरी में शहद के साथ अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वास्थ्य

    ज्यादा दूध का सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकती है पुदीने की चाय, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    जल्द वजन कम करने में सहायक हैं ये सांस संबंधी व्यायाम, जानिए अभ्यास का तरीका वजन घटाना
    कई शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाता है चीकू, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    इस तरह अपने घर को हमेशा बनाए रखें खुशबूदार लाइफस्टाइल
    एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनानी चाहिए सुबह की ये आदतें स्वास्थ्य
    अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता मानसिक स्वास्थ्य
    50 की उम्र के बाद तेजी से वजन कम करने के छह बेहतरीन उपाय वजन घटाना

    त्वचा की देखभाल

    स्वस्थ त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं चार तरह ही नाइट क्रीम लाइफस्टाइल
    त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हैं ये कॉफी फेसपैक, जानिये बनाने और इस्तेमाल का तरीका लाइफस्टाइल
    स्वस्थ त्वचा के लिए घर पर बनाएं चार तरह के कीवी फेसपैक लाइफस्टाइल
    वैक्स के बाद त्वचा पर निकल आते हैं लाल दानें तो इन नुस्खों से पाएं राहत लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025