NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनानी चाहिए सुबह की ये आदतें
    अगली खबर
    एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनानी चाहिए सुबह की ये आदतें

    एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनानी चाहिए सुबह की ये आदतें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 14, 2020
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    हम सुबह उठने के बाद क्या करते हैं, इसका बड़ा प्रभाव हमारे पूरे दिन पर पड़ता है।

    रोजाना सुबह किए जाने वाले काम के ऊपर ही हमारी कार्य करने की क्षमता निर्भर करती है।

    हालांकि, सुबह की अच्छी आदतों से हर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर कोई भी एक स्वस्थ जीवन जी सकता है।

    आज हम आपको पांच ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह जल्दी जागें

    जब अच्छी आदतें विकसित करने की बात आती है तो आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। सुबह जल्दी जागना कई कारणों से महत्वपूर्ण है।

    इससे आपको दिन में काम करने के लिए ज्यादा समय तो मिलता ही है, साथ ही आपको अपने लिए कुछ व्यक्तिगत समय भी मिलता है।

    जल्दी जागने वाले लोग किसी भी काम को तेजी से करते हैं।

    जल्दी जागने पर आपको कम भीड़ का सामना करना पड़ता है, इससे तनाव भी कम होता है।

    #2

    अपना बिस्तर खुद बनाएं

    सुबह जागने के बाद बिस्तर बनाने से आपके सोने की जगह साफ-सुथरी रहती है, जिससे अगली रात आपको अच्छी नींद आती है।

    इसके अलावा सुबह ये काम करने से आपको मनोवैज्ञानिक रूप से मदद मिलती है।

    दरअसल होता ये है कि जब आप सुबह अपना बिस्तर बनाते हैं, तो आप दिन के पहले काम को पूरा करने के लिए उपलब्धि की भावना महसूस करते हैं। इससे आपको दिन के अन्य कार्यों के लिए भी लगातार प्रोत्साहन मिलता है।

    #3

    खुद को हाईड्रेट करें

    जागने के बाद आपको पानी पीए हुए लगभग 7-8 घंटे हो गए होते हैं, इसलिए सुबह जागने के बाद खुद को हाईड्रेट करना बहुत जरुरी होता है।

    सुबह जागने के बाद आप रोजाना एक गिलास गुनगुना पानी पीने का लक्ष्य रखें। यह आपके दिमाग और शरीर को तुरंत आराम देगा।

    आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्षमता भी बेहतर होती है।

    #4

    अपने शरीर को स्ट्रेच करें

    हो सकता है कि आप सुबह जागकर एक्सरसाइज करने वाले व्यक्ति न हों, लेकिन सुबह अपने शरीर को स्ट्रेच करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

    यह जरुरी नहीं है कि आप ज्यादा समय तक योग या एक्सरसाइज करें। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आप रोजाना 10-15 मिनट एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    इसके अलावा शरीर के रक्त प्रवाह को सही करने के लिए आप 10 मिनट तक पैदल भी चल सकते हैं।

    हालांकि, सुबह शरीर कठोर होता है, इसलिए चोट से बचें।

    #5

    सुबह पौष्टिक नाश्ता बनाएं और खाएं

    पूरे दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में नाश्ता एक ऐसी चीज है, जिसे भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

    एक स्वस्थ नाश्ता, जिसमें प्रोटीन, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा शामिल हो, करना चाहिए। यह कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    इससे आपको दिन भर कम भूख लगेगी और आप अपने काम पर बेहतर तरह से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इसके अलावा अच्छे नाश्ते से आपको दिन भर शक्ति मिलती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    पीरियड्स के दर्द को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार लाइफस्टाइल
    आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानिए इसके अद्भुत फायदे लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है मौसंबी के रस का सेवन, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, होंगे बेमिसाल फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    वजन कम करने के लिए गेहूं छोड़ इन आटे की खाएं रोटी, होगा फायदा लाइफस्टाइल
    भूख नहीं लगने की समस्या है? इन घरेलू उपायों कोे जरूर अपनाएं स्वास्थ्य
    आपके व्यक्तित्व की झलक देते हैं आपके फुटवियर्स, जानिए कैसे फैशन टिप्स
    फेफड़ों को मजबूती देने में सक्षम हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025