Page Loader
क्या दही के सेवन से रुक जाते हैं दस्त? जानें इसकी सच्चाई
क्या दही से दस्त रुक सकते हैं? जानें सच्चाई

क्या दही के सेवन से रुक जाते हैं दस्त? जानें इसकी सच्चाई

लेखन सयाली
Dec 13, 2024
02:59 pm

क्या है खबर?

दस्त पेट से जुड़ी एक आम समस्या है, जिससे हर उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। लोगों के बीच यह धारणा काफी प्रचिलित है कि दही को खान-पान में शामिल करने से दस्त रुक जाते हैं। हालांकि, क्या वाकई में ऐसा होता है? इस लेख में हम इसी मिथक की सच्चाई जानेंगे और समझेंगे कि वास्तव में दस्त को रोकने के लिए क्या करना चाहिए। सही जानकारी और उपाय अपनाकर ही आप दस्त से राहत पा सकते हैं।

#1

क्या दही खाने से तुरंत रुक जाते हैं दस्त?

दही को प्रोबायोटिक माना जाता है, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत सुधारने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं होता कि दही खाने से तुरंत दस्त रुक जाएंगे। दस्त को रोकने के लिए दही का सेवन लाभकारी हो सकता है, परंतु यह एकमात्र उपाय नहीं है। इसके साथ ही अन्य उपायों का पालन करना भी जरूरी है, ताकि दस्त से पूरी तरह राहत मिल सके।

#2

दस्त लगने पर हाइड्रेशन का रखें ध्यान

दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। इसलिए, सबसे पहले जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट्स लें। इसके लिए नारियल पानी, ORS घोल या नींबू पानी फायदेमंद हो सकते हैं। इनसे शरीर में पानी और नमक की कमी पूरी होगी और आप जल्दी ठीक महसूस करेंगे। दस्त के दौरान हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि शरीर कमजोर न पड़े और ऊर्जा बनी रहे।

#3

हल्के भोजन का ही करें सेवन

दस्त होने पर भारी भोजन करने से बचें। इस दौरान खिचड़ी, दलिया या उबले हुए आलू जैसे हल्के व्यंजन खाएं। ये आसानी से पच जाते हैं और पेट पर ज्यादा भार नहीं डालते। इनके अलावा, केले और सेब का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को आराम देते हैं। मसालेदार और तली-भुनी चीजों से दूर रहें, ताकि पेट की समस्या न बढ़े और आप जल्दी ठीक हो सकें।

#4

डॉक्टर से लें सलाह

अगर दस्त लंबे समय तक बने रहते हैं या बहुत ज्यादा हो रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। घरेलू नुस्खे हमेशा कारगर नहीं होते और कभी-कभी चिकित्सा उपचार जरूरी होता है। दस्त के दौरान सही खान-पान और हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत अहम होता है। अगर समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर होता है, ताकि उचित इलाज मिल सके और आप जल्द स्वस्थ हो सकें।