NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, पाचन भी होगा दुरुस्त
    अगली खबर
    दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, पाचन भी होगा दुरुस्त

    दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, पाचन भी होगा दुरुस्त

    लेखन सयाली
    Nov 02, 2024
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    31 अक्टूबर को देशभर में धूम-धाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया, जिस दौरान सभी लोगों ने जी भरकर मिठाइयां और पकवान खाए होंगे।

    कई लोगों को त्योहारों के बाद पाचन की समस्या होने लगती है और पेट में दर्द व सूजन आ जाती है। ऐसे में आप अपने शरीर को डिटॉक्स करके इन परेशानियों से निजाद पा सकते हैं।

    आइए दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के 5 आसान तरीके जानते हैं।

    #1

    खाएं फाइबर युक्त भोजन

    दिवाली के बाद पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त भोजन शामिल करें।

    आपको खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां खानी चाहिए। सेब, जामुन, ब्रोकली और ओट्स आदि जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ न केवल पाचन में सहायक होते हैं, बल्कि समय के साथ पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त भी करते हैं।

    त्योहारों पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #2

    प्रोबायोटिक से समृद्ध खाद्य पदार्थों का करें सेवन

    प्रोबायोटिक्स लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं।

    भारी भोजन के बाद प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को खान-पान में शामिल करने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बहाल करने में मदद मिल सकती है।

    अपने भोजन में दही, अचार, किमची या अन्य फेर्मेंटेड खाद्य पदार्थ शामिल करने पर विचार करें। ये आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं और स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बढ़ावा दे सकते हैं।

    #3

    शरीर को रखें हाइड्रेट

    दिवाली पर ढेर सारी मिठाइयां खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है हाइड्रेटेड रहना।

    पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, सूजन कम होती है और पेट अच्छी तरह साफ होता है।

    आपको रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, आप आसानी से बनने वाले डिटॉक्स पेय या हर्बल चाय का सेवन करके भी पाचन स्वास्थ्य को बहाल कर सकते हैं।

    #4

    आराम करना भी है जरुरी

    शरीर को डिटॉक्स करने के लिए खान-पान की आदतों को बदलने के साथ-साथ आराम करना भी बेहद जरूरी होता है।

    इसके लिए त्योहारों के बाद रात को अच्छी नींद लें और दिन के समय भी आराम करें। कोशिश करें की आप रोजाना रात को 7 से 9 घंटे की नींद ले रहे हों।

    इसके अलावा, आप योग का सहारा लेकर और कुछ देर ध्यान लगाकर भी शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।

    #5

    एक्सरसाइज करने से मिलेगा फायदा

    दिवाली पर तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ उठाने के बाद शरीर सुस्त हो जाता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करनी चाहिए।

    शरीर को डिटॉक्स करके दोबारा रूटीन में लाने के लिए कुछ देर सैर पर जाएं, योग करें, जिम में पसीना बहाएं या डांस करें।

    रोजाना कम से कम आधे घंटे का समय निकलकर एक्सरसाइज करें।

    त्योहारों के दौरान मधुमेह रोगी इस तरह से नियंत्रित करें ब्लड शुगर का स्तर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    त्यौहार
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिवाली

    दिवाली की वो सुहानी यादें, जो आपको बचपन के दिनों में ले जाएंगी त्यौहार
    5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख धनतेरस
    भगवान राम के अयोध्या लौटने के अलावा इन 9 अन्य कारणों से मनाई जाती है दिवाली त्यौहार
    आपको भी है अपनी कार से प्यार, तो दिवाली पर ऐसे करें सुरक्षा  कार

    त्यौहार

    धनतेरस पर मेहमानों के आगे परोसें ये व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना धनतेरस
    धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदने से बचें, घर के लिए नहीं मानी जाती सही धनतेरस
    करवा चौथ: पूजन थाली में रखनी होती हैं ये चीजें, ऐसे सजाएं करवा चौथ
    नई दुल्हनों को करवा चौथ पर व्रत करते समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं? यहां जानिए करवा चौथ

    स्वास्थ्य

    वजन घटाने का मजेदार तरीका है हुला हूपिंग करना, इससे आपको मिल सकते हैं ये फायदे एक्सरसाइज
    क्या मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन शेक पीना है जरूरी? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें डाइट
    अपने वर्कआउट में शामिल करें बैटल रोप्स, इनसे की जा सकती हैं ये प्रभावी एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    सेहतमंद रहने के लिए काफी नहीं है योग, ये अन्य एक्सरसाइज भी हैं बेहद जरूरी योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025