Page Loader
सर्दियों में इन 5 खान-पान की चीजों के सेवन से बढ़ सकता है वजन, बनाएं दूरी

सर्दियों में इन 5 खान-पान की चीजों के सेवन से बढ़ सकता है वजन, बनाएं दूरी

लेखन अंजली
Nov 28, 2024
07:59 am

क्या है खबर?

सर्दी के मौसम को खान-पान का मौसम माना जाता है। इस समय अधिकतर लोग गर्मागर्म क्रीमी सूप, भरवां परांठा, चाय और कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन इन चीजों का अधिक सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप वजन प्रबंधन करना चाहते हैं तो खान-पान पर अतिरिक्त ध्यान दें। आइए जानते हैं कि वजन नियंत्रित करने वालों को सर्दियों में किन-किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

#1

भरवां परांठे 

सर्दियों के दौरान अधिकतर भारतीय घरों, खासकर उत्तर भारत में दही या फिर चाय के साथ गर्मा-गर्म आलू या मूली के भरवां परांठे खूब बनते हैं, लेकिन इन्हें बनाते समय इस्तेमाल किए जाने वाला तेल आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसलिए सर्दियों में इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। बेहतर होगा कि आप भरवां परांठे सिर्फ एक या दो ही खाएं और वह भी सुबह के समय ताकि पूरे दिन तक आपको परांठे अच्छे से पच जाएं।

#2

क्रीमी सूप 

ठंडे मौसम में गर्मागर्म सूप पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है और यह वजन नियंत्रित करने वालों के लिए भी अच्छा खाने का विकल्प है, लेकिन तब तक जब तक इसमें क्रीम न मिलाई जाए। दरअसल, क्रीमी सूप के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि क्रीम में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है इसलिए अगर आप क्रीमी सूप का सेवन करते हैं तो इसकी मात्रा का ध्यान रखें।

#3

बेरीज और शतावरी 

ठंड में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी आदि बेरीज खाने से भी बचें क्योंकि ये फल कोल्ड स्टोरेज से आते हैं, जिससे उनसे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और इनमें कैलोरी भी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो वजन बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त शतावारी और इसके जैसी सब्जियों का सेवन भी सर्दियों में नहीं करना चाहिए। यहां जानिए रूखी त्वचा वालों के लिए लाभदायक खाद्य पदार्थ

#4

सर्दियों की मिठाइयां 

ठंडे के मौसम में अगर गर्मागर्म गाजर का हलवा और गुलाब जामुन या चिकी आदि खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है, लेकिन वजन घटाने वाले इन चीजों से दूरी बनाएं। अगर इनसे दूरी बनाना कठिन है तो इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करें, जैसे कि 2-3 चम्मच। इसका कारण है कि इन चीजों में कैलोरी और फैट की काफी अधिक मात्राहोती हैं। इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचें।

#5

कॉफी और चाय 

अधिकतर भारतीयों की तो दिन की शुरूआत ही चाय और कॉफी से होती है, फिर चाहें मौसम कोई भी हो। हालांकि, सर्दियों में इन कैफीन युक्त पेय का सेवन काफी बढ़ जाता है और इनका अधिक सेवन आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन शरीर को मोटापे के साथ कई बीमारियों का घर बना सकती है। बेहतर होगा कि आप सामान्य चाय या कॉफी के स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल करें।