NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या आप भी वजन घटाने के लिए एक समय का खाना नहीं खाते? जानिए इसके दुष्प्रभाव
    अगली खबर
    क्या आप भी वजन घटाने के लिए एक समय का खाना नहीं खाते? जानिए इसके दुष्प्रभाव

    क्या आप भी वजन घटाने के लिए एक समय का खाना नहीं खाते? जानिए इसके दुष्प्रभाव

    लेखन सयाली
    Nov 03, 2024
    11:38 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में सभी लोग अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते हैं और पतले होना चाहते हैं। ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए दिन में एक समय का खाना छोड़ देते हैं।

    लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कैलोरी और शरीर की वसा कम हो सकती है। हालांकि, दोपहर या रात का भोजन न करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

    आइए वजन कम करने के लिए खाना न खाने के 5 दुष्प्रभाव जानते हैं।

    #1

    प्रतिरक्षा हो जाती है कमजोर

    किसी भी समय का भोजन छोड़ने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। रोजाना एक समय का भोजन न करने से शरीर को विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

    डाइट में पोषण की कमी होने से प्रतिरक्षा कमजोर हो जाती है। इसके कारण शरीर आसानी से बुखार, जुखाम और संक्रमण जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाता है और उनसे लड़ने में असमर्थ हो जाता है।

    #2

    पाचन स्वास्थ्य होता है प्रभावित

    रोजाना एक निर्धारित समय पर भोजन न करने से पेट का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है, जिसके कारण दर्द और असुविधा बढ़ जाती है।

    अगर आप एक समय का भोजन छोड़ते हैं तो आपके पाचन स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, जिससे अपच, सूजन और उलटी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    साथ ही, दिन में 3 बार भोजन न करने से पेट में ऐंठन और कब्जियत भी हो सकती है।

    #3

    चयापचय दर होता है धीमा

    एक समय का भोजन छोड़ने से आपका चयापचय दर धीमा हो सकता है। खाना छोड़ने से शरीर ऊर्जा पाने के लिए कैलोरी जलाने के बजाय वसा को बढ़ाने लगता है।

    इससे समय के साथ घटने की जगह वजन बढ़ने लगता है। कई शोध के जरिए सामने आया है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, वे नाश्ता करने वालों की तुलना में अधिक मोटे हो जाते हैं।

    ऐसे में वजन घटाने के लिए रोजाना 3 बार भोजन करें।

    #4

    घटती है ऊर्जा और मूड रहता है खराब

    खान-पान के जरिए शरीर को ग्लूकोस मिलता है, जो ऊर्जा में बदलता है। हालांकि, जब आप एक समय का भोजन छोड़ते हैं, तो ऊर्जा कम हो जाती है।

    इसके कारण आप आसानी से थक सकते हैं, आपको कमजोरी महसूस हो सकती है और चक्कर भी आ सकता है।

    इसके अलावा, दिन में 3 बार भोजन न करने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है, जिससे आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं और आपका मूड खराब हो सकता है।

    #5

    बढ़ती है अधिक खाने की संभावना 

    लोगों का मानना है कि भोजन न करने से उनकी भूख शांत हो सकती है। हालांकि, खाना छोड़ने से भूख और तीव्र हो जाती है।

    इसके कारण लोग बाद में शरीर की जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे मोटापा बढ़ता है और वजन घटाने के लिए की गई मेहनत बेकार हो जाती है।

    आप अपने भोजन को संतुलित रखकर और कैलोरी की मात्रा को ध्यान में रखकर वजन घटा सकते हैं। इसके लिए खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल
    क्या पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी होता है जलवायु परिवर्तन?  जलवायु परिवर्तन
    जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, सैम कुक करेंगे डेब्यू इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खान-पान

    करवा चौथ पर होती है सरगी की परंपरा, इस दौरान खाएं ये पारंपरिक व्यंजन  करवा चौथ
    अचानक उल्टी जैसा महसूस हो रहा है? इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से मिलेगा आराम  स्वास्थ्य
    करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पत्नियां खाएं ये 4 स्वादिष्ट और हल्के खाद्य पदार्थ करवा चौथ
    लोगों को पसंद आ रही सब्जा के बीज वाली कॉफी, जानिए बनाने का तरीका और फायदे रेसिपी

    स्वास्थ्य

    क्या मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन शेक पीना है जरूरी? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें डाइट
    अपने वर्कआउट में शामिल करें बैटल रोप्स, इनसे की जा सकती हैं ये प्रभावी एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    सेहतमंद रहने के लिए काफी नहीं है योग, ये अन्य एक्सरसाइज भी हैं बेहद जरूरी योग
    भारत में मशहूर है सिख मार्शल आर्ट फॉर्म गतका, इसके जरिए आपको मिलेंगे ये मुख्य फायदे एक्सरसाइज

    वजन घटाना

    जिम जाए बिना वजन घटाना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 आसान चलने के तरीके एक्सरसाइज
    ग्रीन टी बनाम ग्रीन कॉफी: जानिए वजन घटाने के लिए कौन-सा पेय है बेहतर स्वास्थ्य
    ओट्स या मूसली? जानिए वजन घटाने में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद खान-पान
    आपकी रसोई में मौजूद ये भारतीय मसाले वजन घटाने में कर सकते हैं आपकी मदद डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025