NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स 
    अगली खबर
    वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स 

    वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स 

    लेखन सयाली
    Feb 10, 2024
    11:30 am

    क्या है खबर?

    वैलेंटाइन डे पर चारों तरफ प्यार का रंग नजर आता है। इस दिन महिलायें अपने प्रेमियों के लिए सजती-संवरती हैं। वे खूबसूरत पोशाकों, हेयर-स्टाइल और मेकअप लुक्स के जरिए अपने रंग-रूप को निखारती हैं।

    लाल और गुलाबी रंग इस दिन खासतौर पर इस्तेमाल होता है। इन रंगों के कपड़े पहनना महिलायें पसंद करती हैं।

    आज हम आपको ऐसी 5 मेकअप टिप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप वैलेंटाइन डे पर बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

    #1

    स्मोकी आई 

    लाल रंग के कपड़ों पर गाढ़ा मेकअप खूबसूरत लगता है। अगर आप लाल रंग की पोशाक पहन रही हैं तो इस पर स्मोकी आई लुक सबसे सुंदर दिखेगा।

    स्मोकी आई लुक बनाने के लिए काले या भूरे आई शैडो का इस्तेमाल करें। अपनी आखों पर काले रंग का आई शैडो लगाकर उसे अच्छे से रगड़ दें। इसके ऊपर आप चमकदार ग्लिटर भी लगा सकती हैं।

    लिपस्टिक के लिए लाल रंग का चुनाव करें।

    #2

    लाल न्यूड मेकअप 

    अगर आपको चटक और गाढ़ा मेकअप नहीं पसंद आता तो आप हल्का लाल न्यूड लुक अपनाएं। ये लुक सरल-सिंपल कपड़ों के साथ-साथ स्टाइलिश कपड़ों पर भी खूब जंचेगा।

    इसके लिए आप लाल और भूरे आई शैडो का इस्तेमाल करें। सबसे पहले हल्का भूरा रंग लगाकर उसे आखों पर ब्रश की मदद से मिलाएं। अब इसके ऊपर लाल रंग इस्तेमाल करें।

    होठों पर भूरी या क्रीम रंग की लिपस्टिक लगाएं। आप पतला आई लाइनर भी लगा सकती हैं।

    #3

    चमकदार मेकअप लुक 

    कुछ महिलाओं को चमकदार मेकअप का शौक होता है। वे इस वैलेंटाइन डे पर सबसे अलग दिखने के लिए एक ग्लॉसी मेकअप अपना सकती हैं। इसके लिए आपको बेस को भूरा और गोल्डन टोन में रखना होगा।

    आंखों पर काजल, आईलाइनर और हल्का आई शैडो लगाएं। अपने होठों के लिए आप ग्लॉसी भूरी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इस लुक को और शानदार बनाने के लिए एक अच्छा हाइलाइटर इस्तेमाल करें।

    सांवली त्वचा वाली महिलायें इन मेकअप टिप्स को अपनाएं।

    #4

    गुलाबी स्ट्रॉबेरी मेकअप लुक 

    अगर आपको लाल रंग पहनना पसंद नहीं है तो गुलाबी रंग सबसे अच्छा रहेगा। गुलाबी रंग की पोशाक के साथ हल्का गुलाबी मेकअप करें।

    आजकल स्ट्रॉबेरी मेकअप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो गुलाबी होता है। इस लुक के लिए हल्का कंसीलर लगाएं। अब अपनी गालों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगाएं।

    आखों पर केवल गुलाबी आई शैडो लगाना होगा। अंत में होठों पर लिप-ग्लॉस का इस्तेमाल करें।

    अपनी त्वचा के हिसाब से ब्लश का रंग चुनें।

    #5

    भारतीय मेकअप लुक 

    अगर आप वैलेंटाइन डे पर भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनने वाली हैं तो उसके हिसाब से ही मेकअप का चुनाव करें। भारतीय मेकअप में आईलाइनर बेहद जरूरी होता है।

    इस लुक के लिए सबसे पहले एक हल्का भूरा आई शैडो लगाइए। इसके बाद आखों की साइड में गाढ़ा भूरा आई शैडो लगा कर दोनों को मिला लीजिए। अब काले रंग का मोटा आईलाइनर लगाएं।

    होठों पर लाल रंग या मेहरून रंग की लिपस्टिक सही रहेगी। गालों के पास हाइलाइटर जरूर लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    टिप्स
    वैलेंटाइन डे

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    मेकअप टिप्स

    नाइट डेट के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ट्रेंडी मेकअप लुक  लाइफस्टाइल
    पहली बार करने जा रही हैं मेकअप, इन टिप्स को करें फॉलो  लाइफस्टाइल
    कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, चेहरा दिखेगा बेदाग लाइफस्टाइल
    शाम के कार्यक्रम के लिए इस तरह करें मेकअप, लगेंगी सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं के लिए टिप्स

    टिप्स

    क्या आपका कुत्ता बूढ़ा हो रहा है? इन संकेतों पर दें ध्यान पालतू जानवर
    रशियन ट्विस्ट: जानिए इस व्यायाम के अभ्यास का तरीका और इसके फायदे एक्सरसाइज
    पुरानी कार लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, परेशानी से बचेंगे यूटिलिटी स्टोरी
    सहजन के फूलों से मिलते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ, आज ही शुरू करें सेवन खान-पान

    वैलेंटाइन डे

    वैलेंटाइन्स वीक में बढ़ने वाले हैं रोमांस स्कैम्स, डेटिंग ऐप्स खाली कर सकती हैं अकाउंट हैकिंग
    वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    वैलेंटाइन डे पर सिंगल हैं? ऐसे बनाएं इसे खुद के लिए खास लाइफस्टाइल
    बॉलीवुड के मुन्ना से लेकर सर्किट तक, इन पांच सितारों ने वैलेंटाइन डे पर की शादी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025