NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है सफेद पेठे का जूस, जानें रेसिपी और फायदे
    अगली खबर
    पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है सफेद पेठे का जूस, जानें रेसिपी और फायदे

    पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है सफेद पेठे का जूस, जानें रेसिपी और फायदे

    लेखन अंजली
    Sep 19, 2024
    08:08 am

    क्या है खबर?

    आजकल बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है क्योंकि आधुनिक जीवनशैली बहुत व्यस्त है और इसमें शारीरिक एक्सरसाइज करना का समय नहीं मिल पाता है।

    एक बार मोटा होने के बाद वजन घटाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन अगर कोई एक्सरसाइज वगैरा करके वजन घटा भी ले तो पेट की चर्बी बहुत परेशान करती है।

    सफेद पेठे का जूस इस जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिला सकता है। आइए यह जूस बनाने का तरीका और इसके फायदे जानते हैं।

    रेसिपी

    सफेद पेठे के जूस की रेसिपी

    सबसे पहले एक सफेद पेठा लें और उसे छील लें। इसके बाद इसे लौकी की तरह छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

    अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें, फिर इसमें 4-5 चम्मच पानी डालें और इन्हें पीस लें। आपको इसे बेहद अच्छी तरह से पीसना होगा, ताकि सफेद पेठे का सारा जूस बाहर आ जाए।

    अब इसमें एक चुटकी काला नमक, काली मिर्च और नींबू डाले। आप चाहें तो इनके बिना भी इसका सेवन कर सकते हैं।

    पोषक तत्व

    पोषक तत्वों का भंडार होता है सफेद पेठा

    सफेद पेठा विटामिन्स और खनिजों का भंडार होता है।

    इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं।

    विटामिन्स की बात करें तो सफेद पेठे में विटामिन C और विटामिन B3 अच्छी-खासी मात्रा में पाई जाती हैं।

    इसके अलावा सफेद पेठे में फाइबर भी होता है।

    आप चाहें तो एक साथ ज्यादा मात्रा में सफेद पेठे का जूस बनाकर रख सकते हैं और कई दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं।

    चर्बी

    सफेद पेठे के जूस से पेट की चर्बी कैसे कम होती है?

    सफेद पेठे में वो सारे गुण मौजूद हैं, जो चर्बी और वजन घटाने के लिए आवश्यक होते हैं।

    इसमें कार्बोहाइड्रेट्स बेहद कम मात्रा में होते हैं और इसमें फैट भी नहीं होता है, जिसके कारण इससे शरीर को कम कैलोरी मिलती हैं।

    इसके साथ ही इसमें अच्छी-खासी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती।

    ये सभी कारण मिलकर वजन और पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं।

    अन्य फायदे

    सफेद पेठे के जूस से और क्या फायदे मिलते हैं?

    सफेद पेठे में 96 प्रतिशत तक पानी होता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों मिलकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं और तरोताजा रखते हैं।

    सफेद पेठे का सेवन करने पर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की भी कमी नहीं होती क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है।

    इसमें फाइबर होता है, जो पेट को भरा रखकर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर रखता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    रेसिपी

    आजादी का जश्न मानाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं ये मिठाइयां, जानिए आसान रेसिपी स्वतंत्रता दिवस
    रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 तरह के स्नैक्स, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा रक्षाबंधन
    रक्षाबंधन पर बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ और कम कैलोरी वाली मिठाइयां, नहीं बढ़ेगा वजन रक्षाबंधन
    चिप्स से लेकर स्मूदी तक, कटहल से बनाई जा सकती हैं ये 5 स्वादिष्ट रेसिपी  खान-पान

    वजन घटाना

    गर्मी में वजन घटाने के लिए इन टिप्स के जरिए घर पर ही चलें 10,000 कदम  एक्सरसाइज
    वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फिटनेस ट्रेंड एक्सरसाइज
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल खान-पान
    जिम जाना पसंद नहीं? वजन कम करने के लिए घर पर ही करें ये एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025