NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / यात्रा करने से धीमी हो सकती है उम्र बढ़ने की गति, नए अध्ययन ने किया दावा
    अगली खबर
    यात्रा करने से धीमी हो सकती है उम्र बढ़ने की गति, नए अध्ययन ने किया दावा

    यात्रा करने से धीमी हो सकती है उम्र बढ़ने की गति, नए अध्ययन ने किया दावा

    लेखन सयाली
    Sep 18, 2024
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    आज कल की भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल के बीच ऐसा महसूस होता है मानो हमारी उम्र समय से पहले ही बढ़ रही हो। ऐसा इस कारण होता है, क्योंकि हम सभी काम-काज में व्यस्त रहते हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पाते।

    हालांकि, अलग-अलग जगहों की यात्रा पर जाना उम्र बढ़ने की गति को धीमा कर सकता है। यह चौका देने वाला दावा एक नए अध्ययन के जरिए किया गया है।

    आइए इस अध्ययन के बारे विस्तार से जानते हैं।

    अध्ययन

    ऑस्ट्रेलिया के एडिथ कोवान विश्वविद्यालय में हुआ यह अध्ययन

    जर्नल ऑफ ट्रेवल रिसर्च में प्रकाशित इस नए अध्ययन से खुलासा हुआ है कि यात्रा करने से उम्र बढ़ने की गति धीमी हो जाती है।

    साथ ही इस शोध के मुताबिक, यात्रा करने वाले लोगों की उम्र लंबी भी हो जाती है। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के एडिथ कोवान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया था।

    फंगली हू नामक शोधकर्ता ने कहा, "उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसे धीमा किया जा सकता है।"

    निष्कर्ष

    यात्रा करने से मानसिक स्वास्थ्य भी होता है दुरुस्त

    शोधकर्ताओं की टीम को अध्ययन के जरिए पता चला कि यात्रा का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    फंगली हू ने कहा, "पर्यटन केवल अवकाश और मनोरंजन के लिए नहीं है। यह लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी योगदान दे सकता है।"

    आसान शब्दों में कहें तो यात्रा करना एक सकारात्मक अनुभव है, जो बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है और स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

    यात्रा

    जानिए यात्रा करने से कैसे कम होती है उम्र बढ़ने की गति

    समय से पहले बूढ़ा होने में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों में से एक है तनाव। हालांकि, यात्रा करने से लोगों को नई जगहों का पता चलता है, जिससे तनाव कम हो जाता है।

    यात्रा करते समय लोग हाइकिंग और ट्रैकिंग जैसी शारीरिक गतिविधियां करते हैं। इन गतिविधियों का भी उम्र बढ़ने की गति को धीमा करने में योगदान रहता है।

    साथ ही यात्रा के दौरान नए लोगों से मिलना भी उम्र बढ़ने की गति को धीमा करता है।

    फायदे

    यात्रा करने से होते हैं ये अन्य फायदे

    यात्रा करने से केवल उम्र बढ़ने की गति ही धीमी नहीं होती है, बल्कि खुशी वाला हॉर्मोन भी उत्तेजित होता है।

    इसके अलावा, यात्रा करने से आपका बात-चीत करने का कौशल भी सुधरता है और आपको कई तरह के नए अनुभव भी मिलते हैं।

    अलग-अलग स्थानों पर घूमने जाने से आप वहां की संस्कृति और लोगों के बारे में जानेंगे ही, साथ ही आपको अपने बारे में भी काफी कुछ पता लग जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला

    यात्रा

    गर्मियों में पूर्वोत्तर में घूमने की बनाएं योजना, जानें यहां के UNESCO विश्व धरोहर स्थल असम
    अप्रैल में घूमने की योजना है? इन 5 एशियाई देशों में करें मस्ती  इंडोनेशिया
    रेलवे ने टिकट रद्द करके कमाएं करोड़ों रुपये, RTI से हुआ खुलासा  भारतीय रेलवे
    अब कुत्ते कर सकेंगे हवा की सैर, इस कंपनी ने शुरू की कुत्तों के लिए एयरलाइन  अमेरिका

    स्वास्थ्य

    एस्ट्रिंजेंट बनाम टोनर: जानें दोनों उत्पादों के बीच का अंतर और इनके मुख्य फायदे त्वचा की देखभाल
    पीरियड्स के कारण मीराबाई चानू ने गंवाया पदक, पीरियड्स के तीसरे दिन होती हैं ये परेशानियां  मीराबाई चानू
    उत्तर प्रदेश: 5 साल में 1,976 लोग दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित, ICMR में पंजीकृत हुए उत्तर प्रदेश
    बर्गमोट फल त्वचा के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इसे इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025