NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पाचन में सुधार से इम्यूनिटी बढ़ाने तक:  जानिए कैसे शरीर के लिए लाभदायक है करौंदा
    अगली खबर
    पाचन में सुधार से इम्यूनिटी बढ़ाने तक:  जानिए कैसे शरीर के लिए लाभदायक है करौंदा

    पाचन में सुधार से इम्यूनिटी बढ़ाने तक:  जानिए कैसे शरीर के लिए लाभदायक है करौंदा

    लेखन अंजली
    Aug 15, 2024
    02:28 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में आने वाला फल करौंदा कई गुणों से समृद्ध होता है और यह लाल, हरे और सफेद रंग का होता है।

    स्वाद में खट्टे इस फल का वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी या अचार बनाने के लिए किया जाता है।

    अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह पाचन को सुधारने के साथ-साथ कई अन्य लाभ प्रदान कर सकता है।

    आइए फायदे जानते हैं।

    #1

    इम्यूनिटी को मजबूती देने में है सहायक

    मानसून के दौरान कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनसे सुरक्षित रखने में करौंदा कुछ हद तक मदद कर सकता है।

    यह विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान कर सकते हैं।

    यहां जानिए इम्यूनिटी को मजबूती देने में सहायक अन्य खाद्य पदार्थ।

    #2

    पाचन को दुरुस्त रखने में है प्रभावी

    करौंदा का सेवन पाचन संबंधित समस्याओं का प्राकृतिक उपचार कर सकता है क्योंकि इसमें पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है।

    इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को सुविधाजनक बनाकर पाचन को ठीक रखने में सहायक माने जाते हैं।

    साथ ही करौंदे में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरस गुण भी होते हैं, जो सूजन, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    #3

    हृदय के लिए हो सकता है लाभदायक

    करौंदे में विटामिन-C, विटामिन-B और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोरोनरी हृदय रोग से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    कई अध्ययनों के मुताबकि, करौंदे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

    करौंदे सहित अन्य खट्टे फलों में आवश्यक फ्लेवोनोइड भी होते हैं, जो हृदय रोगों का कारण बनने वाली सूजन संबंधी प्रतिक्रियाओं को रोक सकते हैं।

    यहां जानिए हृदय को स्वस्थ रखने के तरीके।

    #4

    मुंह के स्वास्थ्य के लिए है बेहतरीन

    करौंदे का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इस फल के अर्क में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह के संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा करौंदे में कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों की सूजन को कम कर सकते हैं और कीटाणुओं को दांतों पर जमने से रोक सकते हैं।

    #5

    खून की अशुद्धियों को कम करने में है कारगर

    खून में अशुद्धियां होने के कारण शरीर और त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे निपटने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है।

    करौंदे में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो खून की अशुद्धियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

    इसलिए रोजाना किसी भी तरह से एक बार करौंदे का सेवन जरूर करें।

    यहां जानिए चकोतरा से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार

    खान-पान

    मानसून के दौरान कसरत के बाद खाएं ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी मानसून
    क्या आपने कभी पी है बादाम की चाय? जानिए इसके फायदे और रेसिपी रेसिपी
    सुबह के समय खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    हरियाली तीज: त्योहार का मजा दोगुना कर देगें ये पारंपरिक व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी  त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    उपमा बनाम इडली: जानिए इनमें से किसे नाश्ते में शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद खान-पान
    रक्षाबंधन: समझ नहीं आ रहा बहन को क्या उपहार दें? ये 5 विकल्प हैं बेहतरीन रक्षाबंधन
    अगस्त के लंबे सप्ताहांत में कहां घूमने जाएं? ये जगहे हैं बेहतरीन पर्यटन
    पैरों में सूजन? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025