Loading...
होली 2023: रंगों के त्योहार को ईको-फ्रेंडली तरीके से मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
ईको-फ्रेंडली होली मनाने के तरीके

होली 2023: रंगों के त्योहार को ईको-फ्रेंडली तरीके से मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लेखन अंजली
Mar 07, 2023
12:45 pm

क्या है खबर?

होली न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय उपमहाद्वीप में वसंत के आगमन और सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है। इस त्योहार के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन युक्त रंगों और अन्य गतिविधियों से न केवल हमारी त्वचा और बालों को बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। आइए आज हम आपको ईको-फ्रेंडली होली मनाने के तरीके बताते हैं।

#1

पानी की बर्बादी करने से बचें 

हम सभी जानते हैं कि जल संरक्षण समय की आवश्यकता है।

भारत के कई हिस्सों के कई स्थानों में पानी की कमी है। ऐसे में जरूरी है कि बिना पानी बर्बाद किए सूखी होली खेलें।

इसके लिए दूसरों पर पानी छिड़कने के लिए आप पिचकारी के इस्तेमाल से बच सकते हैं और बच्चों को भी गुब्बारे लाकर न दें।

इस तरह से काफी हद पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

#2

हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें

होली के दौरान बाजार में ज्यादातर सिंथेटिक रंग बिकते हैं, जिनमें कई हानिकारक रसायन होते हैं और इनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा और बालों के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है।

इसलिए आप इनकी बजाय प्राकृतिक रंगों जैसे मेहंदी, हल्दी, चंदन, चुकंदर पाउडर और बहुत कुछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें आसानी से त्वचा और बालों से साफ किया जा सकता है और ये सुरक्षित भी हैं।

ADVERTISEMENT

#3

रंगों की बजाय फूलों से मनाएं होली

कई लोगों का ऐसा मानना है कि रंगों के बिना होली नहीं खेली जा सकती, लेकिन आप चाहें तो रंगों की जगह फूलों का इस्तेमाल होली खेलने के लिए कर सकते हैं।

शायद आप इस बात से वाकिफ न हों, लेकिन भारतीय शास्त्रों में भी फूलों की होली का उल्लेख किया गया है।

इस हिसाब से यह तरीका काफी पुराना है। ऐसे में इस बार यह तरीका अपनाकर अपनी होली को अलग बना दीजिए।

ADVERTISEMENT

#4

प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें

प्लास्टिक किसी न किसी तरह से प्रत्येक घर में अपना रास्ता बनाता है।

हालांकि, इस साल आप गिफ्ट्स आदि को अखबारों या हस्तनिर्मित शीट्स से पैक करके अपनी प्लास्टिक की खपत को कम करने की योजना बना सकते हैं।

इसके अलावा, पार्टी में भी प्लास्टिक के सजावटी सामान आदि का इस्तेमाल करने से बचें।

इसी तरह प्लास्टिक से बनी अन्य चीजों का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

#5

तरह-तरह के पकवानों और गानों से उठाएं होली का लुत्फ

आप चाहें तो रंगों की कशमकश को छोड़ तरह-तरह के पकवानों और गानों के जरिए भी होली का आनंद ले सकते हैं।

इसके लिए आप अपने परिवारवालों के साथ कांजी वड़ा, दही वड़ा और गुजिया जैसे होली विशेष पकवानों का स्वाद ले सकते हैं और गानों पर थिरककर होली के दिन को यादगार बना सकते हैं।

आपके इस कार्यक्रम के लिए घर की छत एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

ADVERTISEMENT