Loading...
होली 2023: बच्चों के लिए त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
बच्चों के लिए होली को ऐसे बनाएं सुरक्षित

होली 2023: बच्चों के लिए त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

लेखन अंजली
Mar 07, 2023
10:15 am

क्या है खबर?

'होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं...' क्यूं आप भी गुनगुनाने लगे न! होली त्योहार ही ऐसा है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। हालांकि, हर त्योहार पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना से उत्सव का मजा किरकिरा होने से बचाया जा सके। आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर बच्चों के लिए होली को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

#1

सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल रंगों का इस्तेमाल करें 

अधिकतर होली के रंगों में सीसा, पारा और एल्यूमीनियम ब्रोमाइड जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और चकत्ते का कारण बन सकते हैं।

इसलिए बच्चों के लिए पर्यावरण के अनुकूल और हर्बल रंग खरीदें, जो धोने में आसान और त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं।

आप रोजमेरी, हल्दी, चंदन और पलाश के फूल आदि का इस्तेमाल कर घर पर ही होली के रंग भी बना सकते हैं।

#2

पानी के गुब्बारों से बचें और पिचकारी का सुरक्षित उपयोग करें 

जब आपके बच्चे रंग या पानी से खेल रहे हों तो उन पर नजर रखें ताकि किसी अप्रिय घटना या चोट से बचा जा सके।

पानी के गुब्बारों के साथ खेलना मजेदार हो सकता है, लेकिन ये सुरक्षित नहीं हैं और इनसे चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए बच्चों को इनसे दूर ही रखें।

अपने बच्चों को पिचकारियों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए कहें और किसी के चेहरे, आंख और कानों पर पानी न फेकने दें।

ADVERTISEMENT

#3

सही कपड़े पहनाएं 

अपने बच्चे को अधिक से अधिक त्वचा को ढकने वाले कपड़े पहनाएं। जैसे लड़कियों के लिए पूरी बाजू की लंबी सूती फ्रॉक और लड़कों के लिए पूरी बाजू की कमीज और पेंट पहनाएं।

यह रंगों को सीधे उनकी त्वचा के संपर्क में आने से रोकेगा।

ऐसा पहनावा चुनें, जो पुराना हो और होली के बाद फेंके जा सके।

होली के तुरंत बाद उन्हें गीले कपड़े बदलने को भी कहें।

ADVERTISEMENT

#4

त्वचा का ख्याल रखें

इससे पहले कि आपका बच्चा होली खेलने जाए उसके पूरे शरीर पर नारियल, जैतून या सरसों का तेल लगाएं।

तेल एक सुरक्षात्मक परत के रूप में कार्य करता है और रंगों को शरीर से चिपकने से रोकता है।

अगर तेल बहुत चिकना लगता है तो आप मॉइस्चराइजिंग क्रीम भी लगा सकते हैं।

बच्चों को सूरज की हानिकारक अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से बचाने के लिए उनकी त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन भी जरूर लगाएं।

#5

बच्चे के बालों में तेल लगाएं

होली से एक रात पहले अपने बच्चों के सिर में नारियल के तेल से मालिश करें, फिर सुबह होली खेलने से पहले भी उनके सिर पर थोड़ा और तेल लगाएं।

अगर आपकी बच्ची के बाल लंबे हैं तो उन्हें झड़ने और अन्य नुकसान से बचाने के लिए बन या पोनीटेल बनाएं।

बालों में तेल लगाने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सिर पर स्कार्फ या टोपी लपेटें।

ADVERTISEMENT