NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाली पेट इन 5 चीजों के सेवन से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
    अगली खबर
    खाली पेट इन 5 चीजों के सेवन से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

    खाली पेट इन 5 चीजों के सेवन से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

    लेखन अंजली
    Feb 21, 2024
    06:35 pm

    क्या है खबर?

    सुबह की शुरुआत पूरे दिन की रूपरेखा तय करती है। ऐसे में रोजाना सुबह सही खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

    खाली पेट सही खान-पान मेटाबॉलिज्म को तेज करने और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने जैसे कई लाभ दे सकता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका खाली पेट सेवन करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

    #1

    जायफल का पाउडर

    विशेषज्ञों के मुताबिक, खाली पेट जायफल पाउडर खाने के कई फायदे हैं।

    ऐसा माना जाता है कि यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाकर अपच और सूजन जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देकर शरीर को संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।

    हालांकि, गर्भवती महिलाओं को जायफल का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

    यहां जानिए जायफल से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #2

    अंजीर

    अंजीर में उच्च फाइबर समेत पोटैशियम और कैल्शियम जैसे खनिज भी होते हैं। ऐसे में अगर आप इसे अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं तो यह पूरे दिन भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर अंजीर खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह आयरन, फोलेट और फाइबर से भरपूर होता है। ये गुण भ्रूण के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए अंजीर के फायदे।

    #3

    मेथी दाना और अदरक

    मेथी के दाने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

    हालांकि, गर्भवती महिलाओं को इस मिश्रण का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

    यहां जानिए वजन कम करने के लिए मेथी दाना खाने के तरीके।

    #4

    पपीता

    खाली पेट पपीता खाने से ब्लोटिंग के साथ-साथ इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम जैसी स्थितियों के कारण होने वाली सूजन और पेट की गड़बड़ी को कम करने में मदद मिल सकती है।

    इसके अलावा इस स्वास्थ्यवर्धक फल में मौजूद पानी की अधिक मात्रा आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आप अनहेल्दी चीजों के सेवन से खुद को बचा सकते हैं।

    हालांकि, गर्भवती महिलाएं पपीते का सेवन करने से बचें।

    #5

    खजूर

    खाली पेट खजूर का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

    इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण धमनियों के सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को हटाकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा खजूर विटामिन-K से भी भरपूर होता है, जो खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में सहायता देता है।

    गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टरी सलाह के बाद खजूर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    खान-पान

    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान टिप्स
    ये खाद्य-पदार्थ बन सकते हैं बाल झड़ने का कारण, बरतें सावधानी  टिप्स
    बिना मैदे और चीज के बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, वजन घटाने में मिलेगी मदद  रेसिपी
    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया स्वास्थ्य

    डाइट

    वजन कम करने के लिए मेथी को इन 5 तरीकों से डाइट में करें शामिल खान-पान
    खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके, जरूर मिलेगा लाभ त्वचा की देखभाल
    जन्मदिन विशेष: रणबीर कपूर फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करते हैं पालन रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: मौनी रॉय फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन मौनी रॉय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025