NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस: बच्चों के साथ मिलकर बनाएं ये 5 आसान DIY क्राफ्ट
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस: बच्चों के साथ मिलकर बनाएं ये 5 आसान DIY क्राफ्ट
    स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ बनाएं ये क्राफ्ट आइटम

    स्वतंत्रता दिवस: बच्चों के साथ मिलकर बनाएं ये 5 आसान DIY क्राफ्ट

    लेखन अंजली
    Aug 14, 2023
    08:41 pm

    क्या है खबर?

    स्वतंत्रता दिवस भारत के लोगों के लिए एकता और गौरव का क्षण है।

    जब बच्चों की बात आती है तो वे भी इस अवसर का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    हालांकि, अगर आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस की किसी गतिविधि की योजना नहीं बनाई है तो आज हम आपको कुछ DIY क्राफ्ट आइडियाज बताते हैं।

    ये न केवल राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि बच्चों की क्रिएटिविटी को भी बढ़ाते हैं।

    #1

    तिरंगे के रंग वाली बोतल आर्ट

    अक्सर लोग कांच की बोतलों को कूड़ेदान में फेंक देत हैं या वे रसोई के किसी कोने पर यूं ही पड़ी रहती हैं। ऐसे में उन बोतलों को खूबसूरत तिरंगे की आर्ट में बदलने से बेहतर क्या हो सकता है!

    इसके लिए खाली और साफ कांच की बोतल लें। अब उस पर पेंटब्रश से केसरिया, सफेद और हरे रंग के ऐक्रेलिक पेंट करें।

    आप चाहें तो रंग से पहले बोतल पर राष्ट्रीय ध्वज या कोई ऐतिहासिक स्मारक बना सकते हैं।

    #2

    भारतीय झंडे की वॉल हेंगिंग

    अनाज या चावल की पैकेजिंग के साथ आने वाली जूट की बोरियों का उपयोग करके आप भारतीय ध्वज वाली वॉल हेंगिंग बना सकते हैं।

    इसके लिए बोरियों को चकोर या फिर गोल आकार में काटें, फिर उन्हें भारतीय झंडे की तरह रंगे। अंत में बोरी के सभी हिस्सों को एक डोरी या रोड के साथ चिपकाएं।

    इसे बनाने में बच्चों को न केवल मजा आएगा, बल्कि यह उनके परिवेश को देशभक्ति की भावना से भी भर देगी।

    #3

    तिरंगे की वॉल हेंगिंग

    इसके लिए कागज की कुछ केसरिया, सफेद और हरी शीट चुनें।

    अब तिरंगे का डिजाइन बनाने के लिए उन्हें समान लंबाई और चौड़ाई की पट्टियों में काटें, फिर उन्हें एक साथ बुनें या गूंथें।

    इसके सिरों को सुरक्षित रूप से बांधने के लिए डोरी या रिबन का उपयोग करें।

    यह आकर्षक कागज की आर्ट बच्चों के परिवेश को उत्सवपूर्ण और रचनात्मक स्पर्श प्रदान करने में मदद कर सकती है।

    यहां जानिए बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाने के तरीके।

    #4

    तिरंगे के रंग वाले कागज के फूल

    तिरंगे के रंग वाले कागज के फूल बनाना स्वतंत्रता दिवस का सम्मान करने का एक सुंदर तरीका है।

    इसके लिए सबसे पहले केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागजों को फूल की पंखुड़ी के आकार में काट लें। अब फूल बनाने के लिए पंखुड़ियों को विपरीत रंगों की परतों में रखें और उन्हें एक आधार पर एक साथ चिपका दें।

    इसके बाद इन कागज के फूलों को घर के किसी फूलदान में रखें।

    #5

    देशभक्ति व्यक्त करने वाली सीडी पेंटिंग 

    देशभक्तिपूर्ण सीडी बनाना अपने राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम दर्शाने का एक मनोरंजक और अनोखा तरीका हो सकता है।

    इसके लिए किसी भी पुरानी सीडी के प्रतिबिंबित भाग को केसरिया, सफेद और हरे ऐक्रेलिक पेंट से रंगकर तिरंगे का रूप दें।

    पेंट सूखने के बाद सीडी पर राष्ट्रीय प्रतीक या स्वतंत्रता दिवस के वाक्यांश जोड़ने के लिए बारीक टिप वाले पेंटब्रश या मार्कर का उपयोग करें।

    इस खूबसूरत सीडी को कोस्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अमेजन ने फिर की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारियों की गई नौकरी अमेजन
    विजय माल्या का दावा- जेटली को बताकर भारत छोड़ा था; बोले- मैं भगोड़ा, लेकिन चोर नहीं अरुण जेटली
    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला  भारतीय रिजर्व बैंक
    IPL: इन खिलाड़ियों ने खेले 3 फाइनल और तीनों में उनकी टीमों को मिली हार IPL रिकॉर्ड्स

    स्वतंत्रता दिवस

    उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस इस्लामिक स्टेट
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने लॉन्च किया पैसा वसूल प्रीपेड प्लान रिलायंस
    दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मी सम्मानित, 347 को मिला वीरता पदक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    लाइफस्टाइल

    कान के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  योग
    परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025