NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्भावस्था में इन चीजों की पड़ती है जरूरत, हमेशा रखें अपने पास
    अगली खबर
    गर्भावस्था में इन चीजों की पड़ती है जरूरत, हमेशा रखें अपने पास
    गर्भावस्था के दौरान इन 5 चीजों की होती है जरूरत

    गर्भावस्था में इन चीजों की पड़ती है जरूरत, हमेशा रखें अपने पास

    लेखन अंजली
    Sep 11, 2023
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    जब महिलाएं गर्भवती होती हैं तो उनके शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। ऐसे में आपको उन चीजों की जरूरत पड़ सकती है, जिनका आप आमतौर पर उपयोग या खरीदारी नहीं करती हैं।

    इसलिए खुद के लिए आवश्यक वस्तुओं की एक चेकलिस्ट बना लें और उन्हें पहले ही खरीद लें। इस तरह से आपके लिए खुद का ध्यान रखना आसान हो सकता है।

    आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

    #1

    गर्भावस्था तकिए 

    गर्भावस्था आपके शरीर के लिए कठिन हो सकती है और सोने सहित साधारण दैनिक चीजें करना एक मुश्किलभरा काम हो सकता है।

    हालांकि, आपको चाहें जितने भी काम हो गर्भावस्था के दौरान अच्छी नींद लेना महत्वपूर्ण है, लेकिन अक्सर बड़े पेट के साथ सोना आसान नहीं होता है।

    इसलिए विशेषज्ञ गर्भावस्था तकिए लेने की सलाह देते हैं। आप अपने शरीर के लिए उपयुक्त तकिया खरीद सकते हैं और उनके सहारे आराम से सो सकते हैं।

    #2

    मैटरनिटी बेल्ट

    गर्भावस्था के दौरान शरीर में भारीपन-सा महसूस होने लगता है इसलिए आपके लिए कुछ हिस्सों को सहारा देना जरूरी है।

    जैसे कि मैटरनिटी ब्रा या ब्रा एक्सटेंडर आपके स्तनों को सहारा देकर उनका भार नियंत्रित कर सकती हैं, वहीं मैटरनिटी बेल्ट आपके पेट को सहारा दे सकती है। ये मैटरनिटी बेल्ट पीठ दर्द को कम करने में भी मदद कर सकती हैं।

    मैटरनिटी जींस और लेगिंग्स भी इसी उद्देश्य से बाजारों में उपलब्ध हैं।

    #3

    स्ट्रेच मार्क्स तेल या लोशन 

    जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय आगे बढ़ता है, शरीर के अंदरूनी हिस्से पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है और हाथों और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है।

    इसलिए शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हर दिन कुछ मिनट के लिए अपने हाथों और पैरों की मालिश करें। इसके लिए आप स्ट्रेच मार्क्स तेल या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इन उत्पादों से हाथ-पैरों का रूखापन भी दूर हो जाएगा।

    #4

    पानी की बोतल

    गर्भावस्था की स्थिति हो या सामान्य दिन, शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत महत्वपूर्ण है।

    अगर बात गर्भवती महिला की करें तो उनके लिए इस बात का ध्यान रखना अधिक जरूरी है क्योंकि पानी की कमी से उनके शरीर के साथ-साथ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

    ऐसे में बेहतर रहेगा कि गर्भवती महिलाएं हमेशा अपने साथ एक पानी से भरी बोतल को रखें और समय-समय पर उसका सेवन करती रहें।

    #5

    गर्भावस्था की किताबें 

    गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब आसपास के दोस्तों और परिवार से तरह-तरह की सलाह और सुझाव मिलने लगते हैं। हालांकि, उनकी सुनने की बजाय डॉक्टर से बात करते रहें।

    इसके अतिरिक्त आप गर्भावस्था में खुद का ध्यान रखने के लिए किताबों या पत्रिकाओं को भी अपनी उपयोगी जानकारी का स्रोत बना सकते हैं।

    आप जिस दौर से गुजर रहे हैं उसके बारे में पढ़ने और सीखने से आपकी घबराहट थोड़ी बहुत कम हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में इन चीजों को करना चाहिए शामिल, शिशु को मिलेगा पोषण स्वास्थ्य
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान मिजोरम
    गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: गाइडलाइंस में बदलाव, अब टेस्टिंग के लिए नहीं होगी डॉक्टर के पर्चे की जरूरत दिल्ली हाई कोर्ट

    लाइफस्टाइल

    इंग्लैंड: 7 मिनट में होगा कैंसर का उपचार, सिर्फ लगेगा एक इंजेक्शन इंग्लैंड
    मुंहासों के जिद्दी दागों को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    क्या है डिटॉक्स डाइट और क्या यह विज्ञान से जुड़ी है?   डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025