NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    कार्ब्स की मात्रा

    रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Aug 30, 2023
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है, जो शरीर को भरपूर ऊर्जा दे सकता है।

    बता दें कि कार्ब्स वाली खान-पान की चीजें पचकर चीनी में बदल जाती हैं, जो शरीर को ग्लूकोज प्रदान करती हैं और यह ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

    इसका मतलब है कि शरीर को ठीक से काम करने के लिए कार्ब्स की आवश्यकता होती है। हालांकि, हर व्यक्ति को कार्ब्स की आवश्यकता अलग-अलग मात्रा में होती है।

    प्रकार

    2 प्रकार के होते हैं कार्ब्स 

    कॉम्प्लेक्स कार्ब्स: इन्हें गुड और सुपर कार्ब्स के नाम से भी जाना जाता है। इनके सेवन से पेट जल्दी भरता है और इन्हें पचने में काफी समय लगता है, जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इस तरह से इससे मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

    सिंपल कार्ब्स: इन्हें खराब कार्ब्स भी कहा जाता है और ये जल्दी पच जाते हैं। इसके कारण शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं।

    मात्रा

    रोजाना कितने कार्ब्स की आवश्यकता होती है? 

    उम्र, लिंग, गतिविधि स्तर और समग्र स्वास्थ्य के आधार पर कार्ब्स की आवश्यकता हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है।

    कई शोध के अनुसार, आपकी दैनिक कैलोरी का 45 से 65 प्रतिशत कार्ब्स से आना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आप प्रतिदिन 2,000 कैलोरी खाते हैं तो यह लगभग 225 से 325 ग्राम कार्ब्स के बराबर है।

    बता दें कि हर व्यक्ति में कार्ब्स की आवश्यकता उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर भी बदल सकती है।

    तरीका

    कार्ब्स को पर्याप्त मात्रा में लेने का तरीका

    कार्ब्स की गिनती करना आसान नहीं होता है, इसलिए अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने सही मात्रा में कार्ब्स प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स साझा की हुई हैं।

    उदाहरण के लिए अपनी प्लेट में 3 खंड बनाएं और बड़े हिस्से में नॉन-स्टार्च वाली सब्जियां डालें, जबकि छोटे हिस्से में स्टार्चयुक्त सब्जी डालें और तीसरे भाग को प्रोटीन से भरें।

    इसके अलावा कम कैलोरी वाले पेय को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कार्ब्स से भरपूर खाद्य पदार्थ

    ब्राउन राइस- 100 ग्राम ब्राउन राइस में लगभग 78 ग्राम कार्ब्स होती है और इसे आप सामान्य सफेद चावलों की तरह ही डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    केला- यह कार्ब्स के साथ-साथ ऊर्जा, पोटेशियम, विटामिन-B 6, विटामिन-C और अन्य पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत होता है। 100 ग्राम के केले में लगभग 78 ग्राम कार्ब्स होती है।

    राजमा- 100 ग्राम राजमा में लगभग 15 ग्राम कार्ब्स होती है।

    आलू- 100 ग्राम आलुओं में लगभग 17 ग्राम कार्ब्स होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    खान-पान

    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये जड़ी-बूटियां, डाइट में करें शामिल  वजन घटाना
    मानसून में शाम के समय बनाएं ये 5 तरह के कटलेट, आसान है इनकी रेसिपी  मानसून
    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका लाइफस्टाइल
    मानसून में चाय के साथ सेवन के लिए बनाएं बेसन के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स मानसून

    लाइफस्टाइल

    खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई फायदे दे सकता है पैपरिका पाउडर खान-पान
    हरियाली तीज: विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  त्यौहार
    विश्व फोटोग्राफी दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व, इस बार की थीम और मनाने का तरीका   फ्रांस
    एंग्जायटी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका  योगासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025