NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मांसपेशियों के दर्द का प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं ये 5 चीजें
    अगली खबर
    मांसपेशियों के दर्द का प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं ये 5 चीजें
    मांसपेशियों का दर्द दूर करने वाली चीजें

    मांसपेशियों के दर्द का प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं ये 5 चीजें

    लेखन अंजली
    Sep 11, 2023
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    गतिहीन जीवनशैली और लंबे समय तक काम करने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन हो सकती है। ये किसी को कभी भी और शरीर के किसी भी हिस्से में प्रभावित कर सकती हैं।

    मांसपेशियों में अचानक तनाव या जकड़न को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेने के बजाय आप मांसपेशियों को आराम देने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों को आजमा सकते हैं।

    आइए आज इसके लिए 5 असरदार चीजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    कैमोमाइल

    कैमोमाइल छोटे-छोटे सफेद रंग के फूल होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर है।

    यह अनिद्रा, मांसपेशियों का दर्द, पीरियड्स के दौरान होने वाली में ऐंठन, हे फीवर, सर्दी और फ्लू सहित विभिन्न मुद्दों का प्राकृतिक उपचार करने में मदद कर सकता है।

    दर्द या जकड़न से प्रभावित मांसपेशियों वाली हिस्से पर कैमोमाइल तेल से मालिश करना लाभादायक हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त मांसपेशियों को आराम देने के लिए आप कैमोमाइल चाय पी सकते हैं।

    #2

    चेरी जूस

    चेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकते हैं।

    एक अध्ययन से पता चला है कि चेरी का जूस या इसका अर्क एथलीटों और मैराथन धावकों को मांसपेशियों की मोच और चोटों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा चेरी के जूस का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने और तनाव से दूरी बनाए रखने में भी कारगर है।

    #3

    ब्लूबेरीज

    अगर किसी भी कारणवश मांसपेशियों में दर्द, अकड़न या थकान हो तो इससे बचाव के लिए ब्लूबेरी का सेवन किया जा सकता है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, ब्लूबेरी के सेवन से मांसपेशियों की ताकत में तेजी से सुधार होता है क्योंकि यह शरीर में अनुकूली घटनाओं को ट्रिगर करती है, जो मांसपेशियों की मरम्मत की प्रक्रिया को तेज करती हैं।

    इस वजह से कई एथलीट अपने वर्कआउट से पहले और बाद में इनका सेवन करते हैं।

    #4

    अनार का जूस

    अनार के जूस का सेवन मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने का एक और स्वस्थ तरीका है।

    एक अध्ययन में पाया गया कि अनार का जूस पीने से मांसपेशियों का दर्द दूर हुआ और इससे मांसपेशियों को ताकत भी मिली।

    एक अन्य अध्ययन में ताकत बढ़ाने और कोहनी फ्लेक्सर मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए भी अनार के जूस को लाभकारी प्रभावों से युक्त बताया गया।

    #5

    लैवेंडर का तेल

    लैवेंडर का तेल अपने शांत और आरामदायक प्रभावों के लिए जाना जाता है।

    यह प्राकृतिक रूप से मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है और मांसपेशियों में दर्द, घुटनों के दर्द और पीरियड्स में ऐंठन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए लैवेंडर के तेल से प्रभावित हिस्से की मालिश करें और उसके बाद गर्म पानी से नहाएं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    घरेलू नुस्खे

    घर में मौजूद कॉकरोच से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक और असरदार नुस्खे साफ-सफाई के टिप्स
    पैर के नाखून में फंगस से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने के तरीके प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    मानसून में होने वाली एलर्जी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    इंग्लैंड: 7 मिनट में होगा कैंसर का उपचार, सिर्फ लगेगा एक इंजेक्शन इंग्लैंड
    मुंहासों के जिद्दी दागों को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    रोजाना कितने कार्ब्स की होती है आवश्यकता? जानिए पोषक तत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    क्या है डिटॉक्स डाइट और क्या यह विज्ञान से जुड़ी है?   डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025