NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नींद में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मानसिक स्वास्थ्य भी रहेगा स्वस्थ
    अगली खबर
    नींद में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मानसिक स्वास्थ्य भी रहेगा स्वस्थ

    नींद में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मानसिक स्वास्थ्य भी रहेगा स्वस्थ

    लेखन अंजली
    Jan 20, 2024
    10:00 am

    क्या है खबर?

    हर साल नींद संबंधी विकारों के मामले में वृद्धि हो रही है और इस वजह से अनिद्रा, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, हाइपरसोमनिया, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम और शिफ्ट वर्क डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

    एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारत जापान के बाद दूसरा सबसे अधिक नींद से प्रभावित देश है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर नींद में सुधार के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखा जा सकता है।

    #1

    स्क्रीन को कमरे से दूर रखें 

    अगर सोने वाले कमरे में टीवी, मोबाइल या लैपटॉप जैसे उपकरण होंगे तो आप न जाने कितनी देर तक इन्हीं के इस्तेमाल में लगेंगे और नींद नहीं आएगी।

    इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि समय से नींद आ जाए तो अपने मोबाइल आदि को बंद करके सो जाएं।

    अगर सुबह जल्दी उठना है तो फोन जैसे उपकरण की बजाय अलार्म घड़ी में अलार्म सेट करके सोएं।

    यहां जानिए ब्लू लाइट से नींद को प्रभावित होने से बचाने के तरीके।

    #2

    अच्छी नींद के लिए होना चाहिए साफ-सुथरा माहौल 

    नींद के लिए सबसे जरूरी चीज होती है सोने के मूड में आना। कई लोग सोना तो चाहते हैं, लेकिन उनके मन में बहुत भटकाव होता है।

    इसकी वजह आस-पास का माहौल भी हो सकता है। सोने के लिए मूड के साथ, कमरे में अंधेरा, शांति और आरामदायक जगह का होना जरूरी है।

    अच्छी नींद आए इसके लिए कमरे और बिस्तर का साफ-सुथरा होना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसा होने पर अच्छी और गहरी नींद आती है।

    #3

    दिन में न सोएं

    जो लोग रात के समय देर से सोते हैं, इन्हें दिन में नींद का काफी अहसास होता है, जिसके कारण वे दिन के समझ झपकी लेना शुरू कर देते हैं।

    हालांकि, अगर आप अपनी नींद को एक सही ट्रेक पर लाना चाहते हैं तो दिन के समय झपकी लेने से बचें।

    ऐसा करने पर आपको शुरू में भले ही थोड़ी परेशानी हो, लेकिन इससे आपको रात में जल्दी सोने में मदद मिल सकती है।

    #4

    खाने या एक्सरसाइज करने से बचें

    अगर आप रात को सोने के समय खाना खाते या एक्सरसाइज करते हैं तो इससे भी आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

    दरअसल, एक्सरसाइज आपको जगा कर रख सकती है, वहीं खाना खाने से आपको सीने में जलन या पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे नींद खराब हो सकती है।

    इसलिए हमेशा सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा ले और एक्सरसाइज सुबह के समय करें।

    #5

    एक तय समय पर सोने और उठने का बना लें नियम

    जब हम कुछ दिन एक ही समय पर उठते रहते हैं तो वह आदत बन जाती है, फिर आप बिना अलार्म के भी उसी समय उठ सकते हैं।

    ऐसा ही सोते समय भी होता है। अगर आप रोजाना एक ही समय सोएंगे तो आपकी उसी समय नींद आने की आदत पड़ जाएगी।

    इसलिए अपना सोने का और उठने का एक समय निश्चित कर लें।

    यहां जानिए गर्भावस्था के दौरान अनिद्रा से सुरक्षित रहने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नींद
    मानसिक स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर

    मानसिक स्वास्थ्य

    नया साल 2023: इन 5 महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ करें 2023 की शुरुआत नया साल मुबारक हो
    ब्रिटेन: महिला कर्मचारी के गर्भवती होने पर बॉस ने नौकरी से निकाला, भुगतना पड़ा नुकसान ब्रिटेन
    नया साल 2023: इन 5 अच्छी आदतों से करें नए साल की शुरुआत नया साल मुबारक हो
    डार्क चॉकलेट को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद हृदय रोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025