NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणतंत्र दिवस पर ये कपड़े पहनें महिलाएं, लगेंगी बहुत खूबसूरत
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस पर ये कपड़े पहनें महिलाएं, लगेंगी बहुत खूबसूरत

    गणतंत्र दिवस पर ये कपड़े पहनें महिलाएं, लगेंगी बहुत खूबसूरत

    लेखन अंजली
    Jan 20, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। इसी दिन 74 साल पहले भारतीय संविधान लागू हुआ था।

    ऐसे में स्वाभाविक है कि हर महिला चाहती है कि इस अवसर पर वह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे।

    अगर आप भी खुद को देश प्रेम के रंगों में सराबोर कर लेना चाहती हैं तो इस गणतंत्र दिवस पर आप इन कपड़ों को पहन स्टाइलिश लग सकती हैं।

    #1

    सफेद रंग के अनारकली सूट के साथ नारंगी या हरा दुपट्टा लें 

    महिलाएं गणतंत्र दिवस के लिए सफेद रंग के अनारकली सूट को चुन सकती हैं। इसके साथ नारंगी या हरे रंग का दुपट्टा पहनें। यह आपको मौके के हिसाब से परफेक्ट वाइब्स देगा।

    अपने लुक को पूरा करने के लिए सूट के साथ सफेद रंग की मोजरी और तिरंगे वाली चूड़ियां जरूर पहनें।

    सारा अली खान और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां भी गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह के कपड़े पहनें हुई नजर आती हैं।

    #2

    कुर्ती के साथ प्लाजो 

    अगर आप गणतंत्र दिवस पर सबसे हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो कुर्ती के साथ प्लाजो पहनें।

    आप अपनी इच्छानुसार क्लासिक रंग या फिर पेस्टल रंग चुन सकती हैं और एक बेहतरीन फ्यूजन वियर पहन सकती हैं।

    अपने लुक को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसके साथ ज्वेलरी और खूबसूरत-सी जूती जरूर पहनें।

    इसके अलावा हल्का और नेचुरल मेकअप करके अपने लुक को पूरा करें। नेचुरल मेकअप के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    #3

    साड़ी भी लगेगी खूबसूरत

    अगर आपको त्योहारों पर साड़ी पहनना अच्छा लगता है तो आप गणतंत्र दिवस पर भी साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

    इसके लिए आप तिरंगे पैटर्न वाली साड़ी या पूरी सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

    अगर आप सिर्फ सफेद रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ तिरंगे वाली चूड़ियां जरूर पहनें। यह लुक मौके के हिसाब से बेहतरीन लगेगा।

    यहां जानिए साड़ी पहनने के 5 यूनिक तरीके।

    #4

    सफेद रंग की कुर्ती के साथ नीले रंग की जींस 

    यह देसी और पश्चिमी कपड़ों का मिश्रण है, जो खूब अच्छा लगता है। इसके लिए सफेद रंग की कुर्ती को नीले रंग की जींस और रंग-बिरंगी जूतियों के साथ पहनें।

    इसके अलावा एक छोटी-सी काले या सफेद रंग की बिंदी लगाएं और ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनें।

    इसके साथ ही केसरिया, सफेद और हरे रंगों का इस्तेमाल करके नाखूनों पर डिजाइन भी बनाया जा सकता है। आप चाहें तो फेसपेंट से चेहरे पर तिरंगा भी बना सकते हैं।

    #5

    पटियाला सूट-सलवार 

    गणतंत्र दिवस के लिए एक पारंपरिक लुक अपनाने के लिए सफेद रंग का पटियाला सूट-सलवार एक बेहतरीन विकल्प है।

    इस कपड़े के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहनें और बालों में परानधा जरूर लगाएं। इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

    इसके अलावा इसके साथ फुटवियर के तौर पर पंजाबी जूतियां पहनें और हाथों में चूड़ियां डालना न भूलें। यकीनन इस लुक में फोटो भी अच्छी आएगीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणतंत्र दिवस
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, 24 को पहुंचेंगे भारत नरेंद्र मोदी
    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    गणतंत्र दिवस के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 तिरंगा व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब दिल्ली

    फैशन टिप्स

    भारतीय शादी को दिलचस्प बनाने के लिए 5 वेडिंग थीम शादी के टिप्स
    अलविदा 2022: साल के 5 लोकप्रिय हेयर स्टाइल ट्रेंड्स बालों की देखभाल
    अलविदा 2022: इस साल इन 5 ब्यूटी ट्रेंड्स का रहा ज्यादा बोलबाला मेकअप टिप्स
    नए साल की पार्टी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी स्टाइलिश नया साल मुबारक हो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025