NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान
    अगली खबर
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान
    मानसून की दस्तक से दिल्ली में हुई बारिश

    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 25, 2023
    11:22 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया कि मानसून ने दिल्ली और मुंबई में दस्तक दे दी है और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    मानसून राष्ट्रीय राजधानी में अपने सामान्य निर्धारित समय से 2 दिन पहले पहुंचा है, जबकि मुंबई में इसका प्रवेश 2 हफ्ते की देरी से हुआ है।

    बता दें कि वर्ष 1961 के बाद यह पहला मौका है, जब मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दस्तक दी है।

    जानकारी

    मुंबई में 2 हफ्ते की देरी से पहुंचा मानसून 

    आमतौर पर स्थिति सामान्य रहने पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है, जबकि मुंबई में 11 जून तक मानसून दस्तक दे देता है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मानसून ने 30 जून को राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी थी।

    बारिश 

    दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश 

    दिल्ली में मानसून के आगमन से रविवार तड़के से कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग और पालम में क्रमशः 47.2 और 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 26-27 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    वहीं अगले तीनों दिनों के लिए आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    बारिश 

    उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी होगी तेज बारिश 

    IMD ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में 26 जून तक ऑरेंज अलर्ट और 30 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

    विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में 30 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

    बाकी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश 

    देश के और किन हिस्सों में होगी बारिश? 

    मौसम विभाग ने 27 जून को केरल और माहे (पुडुचेरी) के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भविष्यवाणी की है।

    25 से 28 जून तक ओडिशा में और 25 और 26 जून को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

    मौसम कार्यालय ने 25 जून को पश्चिम बंगाल, 25 से 28 जून तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    मानसून 

    कमजोर शुरुआत के बाद तेजी से बढ़ा है मानसून

    बता दें कि IMD के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मानसून अगले 2 दिनों के अंदर दिल्ली पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा था कि एक कमजोर शुरुआत के बाद मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि मानसून कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

    मानसून 

    मध्य भारत में तय समय से पीछे चल रहा है मानसून 

    IMD ने कहा कि मध्य भारत में मानसून अपने तय समय से 10 से 12 दिन पीछे चल रहा है।

    विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डी पाई ने बताया कि हाल ही में अरब सागर में उत्पन्न हुए चक्रवात बिपरजॉय ने दक्षिणी भारत और देश के पश्चिमी और मध्य भागों में मानसून की प्रगति को प्रभावित किया है।

    उन्होंने कहा कि चक्रवात ने अधिकांश नमी को समेट लिया, जिसके कारण पश्चिमी तट पर मानसून की प्रगति धीमी पड़ गई।

    बारिश 

    इस साल 96 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद

    IMD ने पिछले महीने कहा था कि भारत में अल नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के दौरान सामान्य बारिश की उम्मीद है। इस साल 96 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है।

    गौरतलब है कि मानसून 8 जून को 8 दिनों की देरी के साथ केरल पहुंचा था। IMD ने पहले कहा था कि इस बार केरल में मानसून 4 जून तक पहुंच सकता है, जबकि सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में 1 जून को दस्तक देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बारिश
    मानसून
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    दिल्ली

    शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  दिल्ली हाई कोर्ट
    रोहिणी हत्याकांड: ब्रेकअप के कारण साहिल ने की नाबालिग की हत्या, बोला- मुझे कोई पछतावा नहीं  दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: पार्टी में झगड़े के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव दिल्ली पुलिस
    रोहिणी हत्याकांड: साक्षी के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देगी AAP सरकार, खड़ा करेगी वकील अरविंद केजरीवाल

    बारिश

    पिछले साल भी आई थी अमरनाथ गुफा के पास बाढ़, फिर भी वहीं लगाए गए टेंट अमरनाथ यात्रा
    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    16 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश से भारी नुकसान महाराष्ट्र
    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD भारत की खबरें

    मानसून

    मानसून में इस तरह सजाएं अपनी बालकनी, लगेगी खूबसूरत लाइफस्टाइल
    फॉक्सवैगन ने शुरू किया मानसून कार सर्विस अभियान, मिल रहे कई किफायती ऑफर फॉक्सवैगन की कारें
    मानसून में जरूर बनाकर खाएं ये पांच तरह के स्वीट कॉर्न व्यंजन खान-पान
    मानसून में बढ़ जाता है इन पांच तरह के बुखार का खतरा लाइफस्टाइल

    भारतीय मौसम विभाग

    देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गर्मी की लहर
    उत्तर भारत में 3 दिन मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, बारिश के आसार दिल्ली
    पूर्वी भारत और दिल्ली में कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान गर्मी की लहर
    भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश के कई हिस्सों में एक हफ्ते तक नहीं चलेगी लू गर्मी की लहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025