NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं
    अगली खबर
    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं
    हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है

    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं

    लेखन नवीन
    Jun 26, 2023
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कल शाम से अवरूद्ध है। इसकी वजह से यहां करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है और इसमें 200 से अधिक लोग फंसे हैं।

    इस जाम में फंसे लोगों में अधिकांश पर्यटक हैं, जिन्हें पता नहीं है कि यह जाम कब खुलेगा। यहां होटल भी भर चुके हैं।

    इससे पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    बयान

    अधिकारी ने कहा- राजमार्ग को खुलने में लगेंगे 7 से 8 घंटे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग कल शाम से अवरुद्ध है और पहाड़ी दरकने के कारण राजमार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि सड़क को खुलने में अभी 7-8 घंटे लगेंगे और इसके बाद ही राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो पाएगा।

    उन्होंने कहा कि सड़क को अवरुद्ध करने वाले भारी पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    जाम

    मंडी और सुंदरगर के बीच हुए कई भूस्खलन

    NDTV के साथ बातचीत में जाम में फंसे दिल्ली के पर्यटक सोहेल यूसूफ और अजाज हसन ने बताया कि वह दिल्ली लौटने के लिए भुंतर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे, तभी वह जाम में फंस गए।

    हसन ने कहा, "रविवार को मंडी और सुंदरनगर के बीच कई भूस्खलन हुए हैं। रात 10 बजे पुलिस ने हमें रोका और वापस जाने के लिए कहा। यहां ट्रैफिक जाम कम से कम 15 किलोमीटर लंबा है।"

    बयान

    जाम में फंसे हैं कई परिवार

    हसन कहा, "कोई भी पर्यटक इसके लिए तैयार नहीं था। कई परिवार जाम में फंसे हैं, जिनके साथ बच्चे हैं। कुछ ने पूरी बसें बुक कर ली हैं। कुछ ढाबों पर इंतजार कर रहे हैं, किसी को होटल में कमरा नहीं मिला और वो अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं।"

    उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में बिजली परियोजनाएं और रिसॉर्ट हैं, लेकिन कोई वैकल्पिक सड़क नहीं है। कल शाम 5 बजे से राजमार्ग बंद है, जो अब तक नहीं खुला है।''

    पर्यटक

    पर्यटक बोले- सड़क जाम की नहीं मिली थी सूचना

    हसन ने कहा, "हम कल दोपहर को निकले और रात करीब 10 बजे यहां पहुंचे। हम भूस्खलन के बाद लगभग 5 घंटे तक गाड़ी चलाते रहे और हमें कोई अंदाजा नहीं था कि सड़क अवरुद्ध है। हमें यहां रोक दिया गया है।"

    पर्यटक यूसुफ ने कहा, "हमें अंदाजा नहीं है कि आवाजाही कब फिर से शुरू होगी। हमें नहीं पता कि आगे बढ़ना चाहिए या पीछे जाना चाहिए। हमें सड़क जाम की पुलिस से कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी।"

    जानकारी

    सड़क जाम की दी जानी चाहिए पूर्व सूचना- पर्यटक

    हसन ने कहा कि नाकाबंदी के करीब पहुंचने से पहले लोगों को सूचित करने के लिए एक प्रणाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबी ड्राइविंग करके यहां पहुंचे, जहां पहले से ही 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा था।

    बयान

    पर्यटक बोले- जाम में फंसी हैं 500 कारें

    एक अन्य पर्टयक आदेश कात्यायन ने कहा कि वह कुल्लू जा रहे थे, तभी उनके सामने भूस्खलन हुआ और सड़क अवरुद्ध हो गई।

    उन्होंने कहा, "वह वापस मंडी गए और वहां रात बिताई। वह फिर से कुल्लू के रास्ते पर हैं। रास्ते में कम से कम 500 कारें फंसी हुई हैं और बहुत से लोगों ने सड़क पर ही रात बिताई।"

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    बारिश
    ट्रैफ़िक जाम

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    हिमाचल प्रदेश

    सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ सुखविंदर सिंह सुक्खू
    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं? कांग्रेस समाचार
    हिमाचल प्रदेश में बगावत का कारण मैं नहीं, टिकट बंटवारा- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भाजपा सांसद
    कांग्रेस की हिमाचल जीत में पुरानी पेंशन योजना रही अहम, अन्य राज्यों में भुनाने की तैयारी पेंशन स्कीम

    बारिश

    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    16 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश से भारी नुकसान महाराष्ट्र
    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD भारत की खबरें
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कम से कम चार लोगों की मौत उत्तराखंड

    ट्रैफ़िक जाम

    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर भारत की खबरें
    ट्रैफिक नियमों में बदलाव: अब हेलमेट लगाने के बाद भी कट सकता है 2,000 का चालान केंद्र सरकार
    दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग में रोजाना जाम से लोग परेशान, ट्विटर पर बांट रहे दर्द दिल्ली
    बिहार: ट्रैफिक की समस्या पर IAS अधिकारी ने दी समकक्षों को गाली, वीडियो वायरल बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025