Page Loader
दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू चलने की आशंका

दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश

लेखन गजेंद्र
May 22, 2023
11:10 am

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है और तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला गया है। इन राज्यों में अगले 2 दिन तक लू चलने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 मई से कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 24 से 27 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है।

मौसम

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने को कहा गया है। बता दें, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गुरूग्राम में भी तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था।