NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण
    अगली खबर
    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण
    देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के पीछे विशेषज्ञ XBB.1.16 को जिम्मेदार मान रहे हैं

    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण

    लेखन आबिद खान
    Mar 15, 2023
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जो सबसे महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।

    अब तक इसके पीछे H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस और वायरल बुखार को वजह माना जा रहा था, लेकिन अब विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.16 मामले बढ़ने की वजह हो सकता है।

    भारत में केस

    XBB.1.16 के भारत में सबसे ज्यादा मामले

    कोरोना के वेरिएंट्स पर नजर रखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म कोवस्पेक्ट्रम के मुताबिक, XBB.1.16 के सबसे ज्यादा 48 मामले भारत में सामने आए हैं। भारत के बाद ब्रुनेई में 22, अमेरिका में 15 और सिंगापुर में 14 मामले मिले हैं।

    कोवस्पेक्ट्रम के मुताबिक, भारत के दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में ये वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। भारत में मिले 48 मामलों में से 39 महाराष्ट्र, 8 गुजरात और एक उत्तर प्रदेश में मिला है।

    वेरिएंट

    XBB फैमिली से आता है नया वेरिएंट

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि XBB.1.16 वेरिएंट कोरोना की XBB फैमिली से है। भारत में हाल ही में बढ़े कोरोना वायरस के मामलों के पीछे XBB.1.16 या XBB.1.5 वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है।

    हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों की सही वजह जानने के लिए कुछ और सैंपलों की जिनोम सीक्वेंसिंग करनी होगी और उससे पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकता है।

    खतरनाक

    कितना खतरनाक है XBB.1.16 वेरिएंट?

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए डॉक्टर विपिन वशिष्ठ ने कहा कि XBB.1.5 वेरिएंट दुनियाभर में कोरोना मामलों के बढ़ने की वजह बना था, लेकिन भारत में इसका असर कम देखने को मिला था।

    उन्होंने XBB.1.16 वेरिएंट के बारे में बताते हुए कहा, "XBB.1.16 वेरिएंट को लेकर वैश्विक स्तर पर कुछ चिंताएं हैं क्योंकि इसमें कुछ ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं, जो वैक्सीन से मिली इम्युनिटी के असर को खत्म या कम कर सकते हैं।"

    भारत में उत्पत्ति

    भारत में ही XBB.1.16 वेरिएंट की उत्पत्ति की संभावना- विशेषज्ञ

    विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रुनेई, अमेरिका और सिंगापुर में मिले XBB.1.16 वेरिएंट के ज्यादातर मामले भारतीय यात्रियों के जरिए फैले हैं, ऐसे में संभावना है कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे भी यही वेरिएंट जिम्मेदार हो।

    विशेषज्ञों ने वेरिएंट के भारत में ही पैदा होने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि ये वर्तमान में दुनियाभर में फैल रहे कोरोना के दूसरे वेरिएंट्स को पीछे छोड़ सकता है।

    कोरोना

    देश में क्या है कोरोना की स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 618 नए केस सामने आए। इस दौरान 5 मरीजों की मौत भी हुई।

    319 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,197 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में 338 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना का नया स्ट्रेन
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कोरोना वायरस

    कोविड प्रतिबंध: चीन की जवाबी कार्रवाई, दो देशों के नागरिकों के लिए बंद किए वीजा चीन समाचार
    जनगणना को एक बार फिर टाला गया, क्या है इसकी प्रक्रिया और इस देरी के मायने? जनगणना
    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन लंदन
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 17,135 नए मरीज, फिर कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 20,000 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट कोरोना वायरस

    कोरोना का नया स्ट्रेन

    भारत में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन, जानिए इसके बारे में सबकुछ भारत की खबरें
    भारत में UK, ब्राजीली और दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वेरिएंट्स के 400 मामले, दो हफ्ते में 158 कोरोना वायरस के मामले
    पंजाब: नए मामलों में 81 प्रतिशत UK वेरिएंट के, युवाओं को भी वैक्सीन लगाए केंद्र- मुख्यमंत्री पंजाब
    क्या है देश में मिला डबल म्यूटेंट कोरोना वेरिएंट और यह चिंता का कारण क्यों है? स्वास्थ्य मंत्रालय

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट BA.2.75, 10 देशों में पहुंचा विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,815 नए मामले, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन दर्ज हुए 18,840 नए मामले, 43 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,257 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 80 लाख पार कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025