कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,751 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,41,74,650 हो गई है। इनमें से 5,26,772 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,31,807 हो गई है।
देश में पिछले कई हफ्तों से मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए हैं। आज कम टेस्ट के कारण मामलों में गिरावट आई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 16,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,412 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,35,16,071 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,63,855 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.85 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,60,737 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,143 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में शनिवार तक 67,29,855 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,576 मरीजों की मौत हुई है।
40,21,106 मामलों और 40,121 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,53,670 मामलों और 38,033 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
इन राज्यों में दर्ज हो रहे सबसे ज्यादा मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में दैनिक मामले स्थिर बने हुए हैं और बीते दिन यहां 1,005 नए मामले सामने आए।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 972 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में शनिवार को 1,158 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
कर्नाटक में बीते दिन 1,019 नए मामले सामने आए।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,06,88,49,775 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 31,95,034 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 58.54 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 58.54 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 64.20 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.22 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.34 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.43 करोड़ संक्रमितों में से 1.54 लाख मरीजों की मौत हुई है।