कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,815 नए मामले, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,815 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई। ये फरवरी के बाद देश में एक दिन में सामने आए दूसरे सबसे अधिक नए मामले हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,35,85,554 हो गई है। इनमें से 5,25,343 मरीजों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। एक दिन पहले देश में 18,930 नए मामले सामने आए थे।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 15,899 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,899 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,29,37,876 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,79,470 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 86.57 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 79,95,729 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,964 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 66,63,649 लोगों को संक्रमित जा चुका है और 70,089 मरीजों की मौत हुई है।
34,93,599 मामलों और 38,028 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,76,053 मामलों और 40,122 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
इन जगहों पर आ रहे सर्वाधिक मामले
देश के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र में फिर दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन यहां 2,678 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,765 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 3,661 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में 1,053 नए मामले सामने आए।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,98,51,77,962 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 17,62,441 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 55.34 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 55.34 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.47 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.83 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.20 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में लगभग 3.27 करोड़ संक्रमितों में से 6.73 लाख मरीजों की मौत हुई है।