कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,257 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 80 लाख पार
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,257 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,36,22,651 हो गई है। इनमें से 5,25,428 मरीजों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,28,690 हो गई है। एक दिन पहले देश में 18,840 नए मामले सामने आए थे।
मामलों में इस बढ़ोतरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह छोटी लहर की शुरुआत हो सकती है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 14,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,553 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,29,68,533 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,32,777 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 86.65 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
महाराष्ट्र में कुल मामले 80 लाख पार
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,01,433 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,976 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 66,73,029 लोगों को संक्रमित जा चुका है और 70,150 मरीजों की मौत हुई है।
39,78,079 मामलों और 40,081 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,98,992 मामलों और 38,028 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
कोरोना संक्रमण
किन राज्यों में दर्ज हो रहे सबसे ज्यादा मामले?
देश के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र में फिर दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन यहां 2,760 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,671 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 2,884 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में 989 नए मामले सामने आए।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,98,76,59,299 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 10,21,164 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 55.49 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 55.49 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.50 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में लगभग 3.29 करोड़ संक्रमितों में से 6.73 लाख मरीजों की मौत हुई है।