NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अवैध आप्रवासियों पर कार्रवाई के बीच भारतीयों को ज्यादा वीजा क्यों दे रहा है अमेरिका?
    अगली खबर
    अवैध आप्रवासियों पर कार्रवाई के बीच भारतीयों को ज्यादा वीजा क्यों दे रहा है अमेरिका?
    अमेरिका ने जनवरी में भारतीयों को बीते साल के मुकाबले ज्यादा वीजा जारी किए हैं

    अवैध आप्रवासियों पर कार्रवाई के बीच भारतीयों को ज्यादा वीजा क्यों दे रहा है अमेरिका?

    लेखन आबिद खान
    Mar 23, 2025
    11:12 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कार्यकाल शुरू होते ही अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इस बीच अमेरिका ने वैध अप्रवासियों को बढ़ावा भी दिया है। इनमें खासतौर पर भारतीय नागरिकों की संख्या ज्यादा है।

    जनवरी 2025 में अमेरिका ने पिछले साल की तुलना में भारतीय नागरिकों को ज्यादा वीजा जारी किए हैं।

    आइए जानते हैं कि अमेरिका कैसे वैध अप्रवासियों को बढ़ावा दे रहा है।

    आंकड़े

    क्या कहते हैं वीजा के आंकड़े?

    अमेरिका ने जनवरी, 2025 में पिछले साल की तुलना में भारतीय नागरिकों को 16,676 ज्यादा वीजा जारी किए हैं।

    इनमें से गैर-आप्रवासी वीजा (NIV) की संख्या महत्वपूर्ण है। ये वीजा अस्थायी रूप से अमेरिका में रहने वालों को जारी किए जाते हैं।

    जनवरी, 2025 में भारतीयों को कुल 1,31,172 NI वीजा जारी किए गए थे, जबकि, जनवरी 2024 में इनकी संख्या 1,14,496 थी। ये अमेरिका द्वारा जनवरी में जारी किए गए कुल NI वीजा का 13.72 प्रतिशत हैं।

    पर्यटक वीजा

    व्यवसायिक और पर्यटक वीजा में भी बढ़ोतरी

    जनवरी 2025 में व्यवसाय और पर्यटन (B1/B2) वीजा की संख्या भी बढ़ी है।

    पिछले साल जनवरी में अमेरिका ने 77,769 B1/B2 वीजा जारी किए थे, जबकि इस साल से संख्या 91,096 थी।

    इसी तरह छात्र वीजा की संख्या में बीते साल के मुकाबले 590 से बढ़कर 1,167 हो गई है।

    कुशल पेशेवरों को जारी किया जाने वाले H1B कार्य वीजा की संख्या भी 15,710 से बढ़कर 17,876 हो गई है।

    वजह

    वीजा आंकड़ों में बढ़ोतरी की क्या है वजह?

    अवैध आप्रवासियों के निर्वासन के बीच अमेरिका कुशल अप्रवासियों की तलाश कर रहा है, जो श्रम बल में खाली जगह को भर सके और प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान दे सके।

    जानकारों का मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था नवाचार और व्यापार विकास को बढ़ावा देने के लिए कुशल पेशेवरों पर बहुत अधिक निर्भर है। इस वजह से इन क्षेत्रों में शिक्षित और कुशल आप्रवासियों को महत्व दिया जा रहा है।

    विशेषज्ञ

    क्या कह रहे हैं जानकार?

    अमेरिकी इमिग्रेशन कंसल्टेंट नरपत सिंह बब्बर ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "भारत जैसे देशों से आने वाले कुशल आप्रवासी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई भारतीय नागरिक गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी शीर्ष कंपनियों में काम करते हैं, जो नवाचारों और महत्वपूर्ण आर्थिक रिटर्न में योगदान करते हैं। ये पेशेवर अमेरिका को प्रौद्योगिकी और व्यवसाय में सबसे आगे रखने में मदद करते हैं और उनका योगदान वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

    कार्रवाई

    अमेरिका में जारी है अवैध आप्रवासियों पर कार्रवाई

    अमेरिका में लगातार अवैध आप्रवासियों पर कार्रवाई जारी है। बीते दिनों अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वाले 333 भारतीयों को अमेरिकी सेना ने 3 चार्टर्ड विमानों से पंजाब के अमृतसर निर्वासित किया था।

    हाल ही में अमेरिका ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के करीब 5.32 लाख नागरिकों को दिए गए कानूनी संरक्षण को खत्म करने का ऐलान किया है। इन लोगों को एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    वीजा
    भारत-अमेरिका संबंध

    ताज़ा खबरें

    क्या देशभर में 2-3 दिन बंद रहेंगे सभी ATM? PIB ने बताई सच्चाई ATM
    यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट टीम छोड़ गोवा जाने का फैसला बदला यशस्वी जायसवाल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर RSS का बयान, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को जरूरी बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, क्या देश से FPI निवेश पलटेगा रुख? शेयर बाजार समाचार

    अमेरिका

    अमेरिका द्वारा स्टील और एल्यूमिनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ आज से लागू, क्या होगा असर? डोनाल्ड ट्रंप
    यूक्रेन के साथ युद्धविराम के लिए तैयार व्लादिमीर पुतिन, लेकिन रखीं ये 3 बड़ी शर्तें रूस समाचार
    डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को दी चेतावनी, बोले- यूक्रेन युद्धविराम रूस के लिए रोकना विनाशकारी डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ को लेकर नया बयान, अब यूरोपीय संघ और कनाडा को दी धमकी  डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका में 1 लाख से अधिक आश्रित भारतीयों पर मंडराया स्व-निर्वासन का खतरा, जानिए कारण अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत टैरिफ में कटौती के लिए राजी हुआ अमेरिका
    DOGE पर कर्मचारियों की छुपकर निगरानी करने का लगा आरोप, जानिए कोर्ट ने क्या कहा  एलन मस्क
    डाेनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से टेस्ला को हो सकता है फायदा, जानिए क्या है कारण  एलन मस्क

    वीजा

    भारत के वीजा सेवाएं बहाल करने पर कनाडा बोला- निलंबित होनी ही नहीं चाहिए थीं कनाडा
    थाईलैंड जाने के लिए भारतीयों का नहीं लेना पड़ेगा वीजा, जानिए कब तक मिलेगी छूट थाईलैंड
    अब बिना वीजा के मलेशिया की यात्रा कर सकेंगे भारतीय मलेशिया
    थाईलैंड और चीन की पहल, एक-दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा के देंगे प्रवेश थाईलैंड

    भारत-अमेरिका संबंध

    संभव है कि भारत और चीन ने रूस को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोका- अमेरिका भारत-चीन संबंध
    भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी, जानिए उनके बारे में अमेरिका
    अमेरिकी आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर खड़े किए सवाल अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा क्यों है खास और क्या-क्या समझौते हो सकते हैं? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025